RAIPUR : 19 की रात राठौर चौक से निकलेगी झांकी, पुलिस ने जारी किया रोडमैप, बंद रहेंगे ये रास्ते
Raipur Ganesh Visarjan : नगर में गणेश झांकी प्रदर्शनी विसर्जन चल समारोह का मुख्य कार्यक्रम दिनांक 19.09.2024 को रात्रि में होना प्रस्तावित है। चल समारोह कार्यक्रम के दौरान आयोजको द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ किया जाता है।
चल समारोह को देखने के लिए रायपुर शहर से तथा आस पास के ग्रामीण जन लाखों की संख्या में एकत्रित होते है। दिनांक 19.09.2024 को संध्या से गणेश प्रतिमाओं व झांकियॉं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर राठौर चौक में एकत्रित होना प्रारंभ हो जाती है जो नवीन मार्केट/गुरुनानक चौक-शारदा चौक-जयस्तंभ चौक-मालवीय रोड-चिकनी मंदिर-कोतवाली चौक-सदर बाजार-सद्दाणी चौक – सत्तीबाजार-कंकाली तालाब- पुरानी बस्ती थाना के सामने से होकर लाखेनगर चौक- सुन्दरनगर-रायपुरा चौक होकर महादेव घाट, खारून नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

19 को शाम 6 बजे से ये रास्ते रहेंगे बंद
शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की ओर जाने वाली रोड।
मौदहापारा मस्जिद से जयस्तंभ चौक तक की सड़क।
तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक की सड़क।
शास्त्री बाजार से मालवीय रोड जाने वाली सड़क।
सुभाष स्टेडियम से कोतवाली जाने वाली सड़क।
गांधी मैदान से कोतवाली चौक।
बूढ़ेश्वर चौक से पुरानी बस्ती जाने वाली सड़क।
लाखेनगर से पुरानी बस्ती जाने वाली सड़क।
गणेश विसर्जन पश्चात् वापसी मार्ग
01. महादेव घाट विसर्जन स्थल से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पश्चात वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग – भाठागांव- भाटागॉव चौक-रिंग रोड-01 होकर होगा।
इन सड़कों पर डायवर्ट होगा
ट्रैफिक शास्त्री चौक से ट्रैफिक को कचहरी चौक और फाफाडीह चौक पर डायवर्ट किया जाएगा। मौदहापारा से नहरपारा और स्टेशन रोड की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। स्टेशन से तेलघानी नाका, भैंसथान रोड से आमापारा की ओर डायवर्सन रहेगा। सुभाष स्टेडियम से महिला थाना, कालीबाड़ी, टिकरापारा की ओर गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा।
दिनांक 19.09.2024 से दिनांक 20.09.2024 तक गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों का आवागमन रायपुरा चौक से महादेव घाट अमलेश्वर नदी पुल तक रोक दिया जावेगा, जिन्हे अमलेश्वर से रायपुर की ओर आवागमन करना है वे अमलेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध होकर अथवा खुड़मुड़ा-भाठागांव- भाठागांव चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।
पार्किंग व्यवस्था
गणेश विसर्जन (Raipur Ganesh Visarjan) को देखने आने वालों के लिए निम्नलिखित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है:
सिविल लाइन, शांति नगर की ओर से आने वाले वाहन कलेक्ट्रेट परिसर और गॉस मेमोरियल ग्राउंड में पार्क कर सकते हैं।
लाखेनगर, चौबे कॉलोनी के वाहनों के लिए हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में पार्किंग उपलब्ध होगी।
रेलवे स्टेशन, फाफाडीह की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सिंधी बाजार के पास पार्किंग की सुविधा होगी।
सार्वजनिक अपील
आयोजक समिति की अपील है कि सभी वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थानों का उपयोग करें और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहनों को न ले जाएं। सभी नागरिकों से सुरक्षा और व्यवस्था में सहयोग की अपेक्षा की गई है।
सूचना: गणेश विसर्जन (Raipur Ganesh Visarjan) के दौरान यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने से सभी को सुविधा होगी, और यह कार्यक्रम सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न होगा।



