Google Analytics —— Meta Pixel

भूपेश बघेल ने दिया विवादित बयान, कहा – बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा

Bhupesh Baghel News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सनातन धर्म को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर बीजेपी हमलावर हो सकती है. कांग्रेस नेता ने सनातन धर्म को लेकर कहा, “एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो, बच्चों को मत पढ़ाओ, खेत में काम मत करो, बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा. इस तरह की धारणा लोगों में बनी हुई है।

यह भी पढ़े :- RAIPUR : 19 की रात राठौर चौक से निकलेगी झांकी, पुलिस ने जारी किया रोडमैप, बंद रहेंगे ये रास्ते

उन्होंने आगे कहा, “इसे हम आस्था नहीं कह सकते हैं. यह आस्था नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास है.” बता दें कि भूपेश बघेल ने यह बयान बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम जेवरतला में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान दिया.

भाजपा की प्रतिक्रिया
भूपेश बघेल के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे हिंदू आस्था पर सीधा हमला करार दिया है। भाजपा के प्रवक्ताओं ने कांग्रेस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाज में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। अगले कुछ दिनों में इस बयान को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होने की संभावना है। (Bhupesh Baghel News)

भूपेश कांग्रेस के इकलौते नेता नहीं हैं, जिन्होंने सनातन पर विवादित बयान दिया हो, बल्कि इससे पहले भी इस पार्टी के कई नेता इस तरह के विवादित बयान दे चुके हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने सनातन धर्म को बीमारी बताया था. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि जो धर्म लोगों के साथ मानवीय व्यवहार नहीं कर सकता, लोगों को समानता के अधिकारों से वंचित रखता है. ऐसे धर्म को धर्म नहीं, बल्कि बीमारी कहना ज्यादा सही होगा. उनके इस बयान को लेकर खूब हंगामा हुआ था। (Bhupesh Baghel News)

Back to top button
error: Content is protected !!