Chhattisgarh : जवान ने अपने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवान की गयी जान, दो घायल

Chhattisgarh : बलरामपुर जिले के भूताही कैंप में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवानों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई वहीं दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह पूरा मामला भूताही कैंप का है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : ED के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से 54 लाख की ठगी, 3 ठगबाज गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, भूताही कैंप में एक जवान ने साथियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि एक और जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- गणपति विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया, पढ़े पूरी खबर
इधर घटनास्थल पर एसपी राजेश अग्रवाल रवाना हो गये हैं। एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक सीएएफ 11 वी वाहिनी के बी कंपनी की ये पूरी घटना है। गोली चलाने वाला और मृतक जवान इसी बटालियन के हैं। जानकारी के मुताबिक जिन जवान ने गोली चलायी उसका नाम अजय सिदार है। (Chhattisgarh )
घटना में गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। सीएएफ जवान ने साथियों पर क्यों गोली चलाई? इसका अभी पता नहीं चल सका है। सामरी पुलिस भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गई है। (Chhattisgarh )



