Google Analytics —— Meta Pixel

लोहारीडीह अग्निकांड : जेल में बंद एक आरोपी की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत, कल अस्पताल से किया गया था डिस्चार्ज

loharidihgaon Agnikand : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह अग्निकांड (loharidihgaon Agnikand ) के एक आरोपी प्रशांत साहू की जेल में संदिग्ध मौत हो गई है. 27 वर्षीय आरोपी की सोमवार को गिरफ्तारी हुई थी, उसे कल भी अस्पताल लाया गया था. डिस्चार्ज होने के बाद जेल में मौत हुई है, जिसके बाद पोस्टमार्ट के लिए मर्च्युरी में बॉडी को शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : जवान ने अपने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवान की गयी जान, दो घायल

बता दें कि कवर्धा के लोहारडीह गांव में ग्रामीणों ने रविवार को पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के मकान में आग (loharidihgaon Agnikand) लगा दी थी, जिसमें उप सरपंच की मौत हो गई. जबकि एक आदमी लापता है. इस दौरान लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. जिसके बाद पथराव हुआ. इस पथराव में कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव और दर्जनों पुलिसकर्मियों को चोटें आई है.

घटना के बाद जिलेभर से पुलिस जवान और सैकड़ों बटालियन के जवानों को बुलाया गया था, जिसके बाद ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए, तब जाकर पुलिस गांव में घुसी और स्थिति को कंट्रोल किया. मामले में पुलिस ने 170 लोगों को आरोपी बनाया है, और 69 लोगों को गिरफ्तार किया है.

आगजनी की घटना
आगजनी की घटना

जांच कर होगी कड़ी कार्रवाई : गृहमंत्री शर्मा
लोहारीडीह गांव की हिंसा को लेकर सियासत भी जारी है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे दुखद बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि, यह घटना दुखद है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। फिलहाल सभी नियंत्रण में है और प्रभावित गांव में पुलिस बल तैनात हैं। मध्यप्रदेश के बॉर्डर के उस पार लाश लटकी मिली है। लोहारीडीह के एक युवक की हत्या के शक में आगजनी की घटना हुई है। जिसमें जलकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में कठोर कार्रवाई होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!