Google Analytics —— Meta Pixel

ऑटो पर पलटा बेकाबू हाइवा, हादसे में 2 दंपत्ति समेत 7 लोगों की मौत

Jabalpur Road Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां चरगंवा में मजदूरों से भरे लोडिंग ऑटो पर बेकाबू हाइवा पलट गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिहोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से 3 घायलों को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मृतकों में दो पति-पत्नी और 3 साल का बच्चा शामिल हैं। वहीं घटना के बाद नाराज लोगों ने सिहोरा-कटनी स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

यह भी पढ़ें:- बिनौरी में ग्रामीणों का विरोध: प्रार्थना सभा के खिलाफ मोर्चा, शीतल साहू पर कानूनी कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का चक्काजाम चरगंवा रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक चला। इस बीच मंझगवां थाना प्रभारी समेत सिहोरा, खितौला पुलिस थाने से पहुंची टीम ने लोगों को शांत कराया और जाम को खुलवाया। इस दौरान सिहोरा SDOP पारुल शर्मा भी मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने हाइवा के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ऑटो में 17 लोग सवार थे, जो प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं। सभी पास के खमरिया गांव से सोयाबीन की कटाई कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पास से निकल रहा हाइवा ऑटो पर पलट गया। (Jabalpur Road Accident)

CM मोहन यादव ने जताया दुख

CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। CM यादव ने कहा कि जबलपुर जिले के अंतर्गत सिहोरा-मझगवां रोड पर नूजी के पास लोडिंग ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार सात यात्रियों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया है। बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। (Jabalpur Road Accident)

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की मांग

वहीं सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। मृतक और घायल मजदूर परिवार की मदद के लिए सरकार तत्पर है। बता दें कि संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद अलग से दी जाएगी। सिहोरा विधायक बडकरे ने भी मृतक के परिजनों को 5 हजार रुपए की मदद की है। घायलों का निशुल्क इलाज और सड़क दुर्घटना निधि से 7 हजार 500 रुपए की मदद दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड से भारी वाहन तेजी से गुजरते हैं, जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने मांग की है कि गांव के आस-पास ब्रेकर बनाए जाएं। शराब पीकर हाइवा चलाने वाले ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। (Jabalpur Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!