Explosions Hit Lebanon : पहले पेजर, अब वॉकी-टॉकी, लगातार दूसरे दिन सीरियल धमाकों से दहला लेबनान
Explosions Hit Lebanon : लेबनान में धमाकों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक दिन पहले हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के हाथों में मौजूद पेजर में विस्फोट की हजारों घटनाओं के बाद एक अन्य डिवाइस इनके लिए जी का जंजाल बन गया है. बुधवार को यहां के हजारों वाकी-टॉकी में डिवाइसों में धमाका हुआ. ये धमाके दक्षिणी लेबनान और उत्तरी उपनगर बेरुत में हुए।
यह भी पढ़े :- तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल, CM चंद्रबाबू का बड़ा आरोप
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वाकी-टॉकी विस्फोट में कम से कम 300 लोगों के घायल हुए हैं. नौ लोगों की मौत भी हुई है. ये विस्फोट मंगलवार के पेजर विस्फोट में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान हुए है. मंगलवार के पेजर हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना में 3000 अधिक लोग घायल हुए. लेबनान का कहना है कि इन हमलों के बीच इजराइल का हाथ है. इसके बाद उसने बुधवार को दक्षिणी लेबनान में कई इजरायली ठिकानों पर रॉकेट दागे।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया है कि बेरूत के कई इलाकों में घरेलू सौर ऊर्जा उपकरणों में भी विस्फोट हुआ. हिज्बुल्लाह अधिकारियों ने बताया कि खबरों के मुताबिक वॉकी-टॉकी और यहां तक सौर उपकरणों से भी निशाना बनाया गया. घटनास्थल पर मौजूद न्यूज एजेंसी एपी के संवाददाताओं ने बताया कि एक दिन पहले पेजर विस्फोट से मारे गए हिज्बुल्लाह के तीन सदस्यों और एक बच्चे को बेरूत में सुपुर्द ए खाक करते समय भी कई धमाके सुने गए।
लेबनान विस्फोटों में अमेरिका शामिल नहीं- जॉन किर्बी
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने व्हाइट हाउस में कहा कि लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी (Explosions Hit Lebanon) विस्फोटों में अमेरिका शामिल नहीं था, जिसके लिए हिजबुल्लाह ने इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है।
लेबनान पर हमले के बाद मध्य पूर्व की स्थिरता खतरे में- हमास
हमास ने लेबनान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में विस्फोटों (Explosions Hit Lebanon) के लिए इजराइल को दोषी ठहराया है, जिसमें बुधवार को 14 लोगों की मौत हो गई और 450 से अधिक घायल हो गए. हमास ने एक बयान में कहा कि वो ज़ायोनी आक्रामकता की कड़ी निंदा करता है. हमास ने कहा कि अब क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को खतरा है।



