Google Analytics —— Meta Pixel

साय कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 20 सितंबर यानी कल सुबह 11:30 बजे महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित होगी, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी की तारीख को लेकर फैसला लिया जा सकता है। वहीं राज्योत्सव के आयोजन पर भी चर्चा हो सकती है। राज्योत्सव को राज्य और जिला स्तर पर अलग -अलग मनाने पर भी फैसला आ सकता है। बता दें कि राज्योत्सव 5 दिनों तक कराने की बात सामने आ रही है, जिसे लेकर कैबिनेट में चर्चा संभव है।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन, 829 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

वहीं साय कैबिनेट की बैठक के लिए फाइल मंत्रालय में चल गई है। फिलहाल कैबिनेट की बैठक के एजेंडे को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि स्‍कूल शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ अहम विषयों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही निगम-मंडल में नियुक्ति की पहली सूची जारी करने को लेकर भी चर्चा संभव है। बता दें कि निगम-मंडलों में नियुक्ति मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार में आता है। हालांकि यह कैबिनेट के एजेंडे में नहीं आता है, कैबिनेट बैठक के दौरान इस पर अनौपचारिक चर्चा होने की संभावना है। (Sai Cabinet Meeting)

7 अगस्त को हुई थी पिछली कैबिनेट बैठक

इससे पहले कैबिनेट की बैठक 7 अगस्‍त को आयोजित हुई थी, जिसमें गुरू घासीदास और तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को लेकर फैसला लिया गया था। इसके बाद से अब तक साय कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है। कैबिनेट की बैठक पर राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों की भी नजर रहेगी, क्योंकि वे डीए बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों ने 27 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल का भी ऐलान किया है। ऐसे में कैबिनेट में डीए के मुद्दे को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। वहीं 19 जून को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कई फैसले लिए गए थे। (Sai Cabinet Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!