Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: साय कैबिनेट की बैठक आज, राज्योत्सव सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Sai Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 20 सितंबर को कैबिनेट की बैठ बुलायी है। लंबे समय बाद कैबिनेट हो रही है, लिहाजा इस बैठक में 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। ये बैठक 11.30 बजे मंत्रालय में होगी। कैबिनेट (Sai Cabinet Meeting) की सूचना मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी सचिवों को भेज दी है। विभागों से कैबिनेट की मंजूरी योग्य प्रस्ताव मांगे गये हैं।

यह भी पढ़े :- Balodabazar Murder Case : मुख्यमंत्री साय ने 10 लाख के मुआवजे का किया ऐलान, छरछेद की घटना में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढाढस

बैठक (Sai Cabinet Meeting) में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। धान खरीदी की तारीख को लेकर साय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है। वहीं राज्योत्सव के आयोजन पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है। राज्योत्सव को राज्य और जिला स्तर पर अलग -अलग तरीके से मनाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। 5 दिनी राज्योत्सव (Rajyotsav Ka Ayaojan) कराने की चर्चा है, जिस पर कैबिनेट में चर्चा होगी।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ाए जाएंगे सीमेंट के दाम, उद्योग मंत्री की सीमेंट उद्योगपतियों को दो टूक

त्यौहारी सीजन और धान खरीदी को देखते हुए नई तबादला नीति पर चर्चा की संभावना नहीं है। तबादले सीएम की अनुमति से होते रहेंगे। नया रायपुर में भव्य राज्योत्सव को कैबिनेट की मुहर लगेगी। वहीं नक्सलियों की नयी पुनर्वास नीति पर भी कैबिनेट की हरी झंडी मिल सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!