Google Analytics —— Meta Pixel

PCC चीफ दीपक बैज ने मणिपुर से की छत्तीसगढ़ के इस जिले की तुलना, पुलिस और सरकार को भी घेरा

Baij on Kawardha incident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुई घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बीच PCC चीफ दीपक बैज ने पुलिस और साय सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। नाबालिग पर लाठीचार्ज मामले को लेकर कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है। रक्षक अगर भक्षक बनेगा तो जनता किस पर भरोसा करेगी। जनता का भरोसा जीतना पुलिस प्रशासन का काम है। जनता को भरोसा दिलाना सरकार और प्रशासन का काम है। सरकार और प्रशासन इस तरह का काम करेगी तो मैं समझता हूं इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ हो नहीं सकता। मामले की जांच होनी चाहिए, जो भी जिम्मेदार अधिकारी है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। विष्णुदेव सरकार फिर अपनी नाकामी छिपाने निम्न स्तर की हरकते करने आमदा है। SP पल्लव के इशारों में पुलिस बर्बरतापूर्वक लोगों की पिटाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ाए जाएंगे सीमेंट के दाम, उद्योग मंत्री की सीमेंट उद्योगपतियों को दो टूक

उन्होंने कहा कि लोहारीडीह गांव में मातम पसरा है। पूरा का पूरा गांव उठाकर जेल में ठूंस दिया गया है। प्रशासन के इसी रवैए के चलते प्रशांत साहू की पुलिस कस्टडी में मौत हुई। बैज ने कहा कि कवर्धा छत्तीसगढ़ का मणिपुर बन गया है। अब तक इस मामले में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। एक को फांसी पर लटकाया। एक की जलने से मौत हुई और एक व्यक्ति की मौत जेल में होती है। आगे और यह घटना रुकेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। प्रदेश में खुले आम अपराध की घटना हो रही है। कवर्धा के घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। गृहमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। वहीं बैज ने कवर्धा के लोहरीडीह पहुंचकर ग्रामीणों और पीड़ितों से मुलाकात की। (Baij on Kawardha incident)

सरकार की विफलताओं के चलते वारदात हुई: बैज

PCC चीफ बैज ने कहा कि विष्णुदेव सरकार की विफलताओं के चलते कवर्धा के लोहारीडीह में हिंसक वारदातें हुई। लोगों ने अपनों को खोया। इस परिस्थिति को काबू में ना कर पाने की चिढ़ अब गृहमंत्री एसपी लोहारीडीह की जनता पर निकाल रहे हैं। लोहारीडीह में घटी वारदात में विष्णुदेव साय सरकार की विफलता, युवक प्रशांत साहू की पुलिस कस्टडी में मौत और प्रदेश में निरंकुश अपराध के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोहारीडीह मामले में मृतक शिवप्रसाद साहू की बेटी ने पिता की लाश को फिर निकालकर पोस्टमार्टम किए जाने की मांग शासन से की है। (Baij on Kawardha incident)

सरकार निर्दयी हो चुकी है: बैज

बैज ने कहा कि विष्णुदेव सरकार कितनी निर्दयी हो चुकी है। अगर शिवप्रसाद को समय पर न्याय दिया जाता तो इतनी बड़ी हिंसा आगजनी की वारदात नहीं होती। पुलिस कस्टडी में प्रशांत साहू की मौत नहीं होती। इस सरकार के हाथ खून से रंगे हुए हैं, जिसकी नाफरमानी के चलते आज पूरा प्रदेश जल रहा है। लोहारीडीह में हुए हिंसा को रोकने में नाकाम विष्णुदेव सरकार और गृहमंत्री विजय शर्मा की सनक ने फिर एक युवक की जान ले ली। सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि शिवप्रसाद साहू की मौत के बाद मामला भड़का था। इसके बाद गांव वालों ने उपसरपंच रघुनाथ साहू को जिंदा जला दिया। मामले में 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से एक यानी प्रशांत साहू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, जिसे लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। (Baij on Kawardha incident)

Back to top button
error: Content is protected !!