Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली में आतिशी युग का आगाज, दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Delhi CM Oath Ceremony :  अरविंद केजरीवाल के शीर्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने शनिवार को राज निवास में एक समारोह के दौरान अपने नए मंत्रिपरिषद के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पार्टी द्वारा घोषित नई मंत्रिपरिषद में नए शामिल हुए सुल्तानपुर माजरा विधायक मुकेश अहलावत के अलावा मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन शामिल हैं। आतिशी के सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़े :- Foreign Exchange Reserve : विदेशी दौलत में भारत ने रचा इतिहास, अब विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 689.45 अरब डॉलर

सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं. जबकि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन अरविंद केजरीवाल सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे. (Delhi CM Oath Ceremony)

जानें सीएम आतिशी सहित मंत्रियों के बारे में सबकुछ

यह भी पढ़े :- Kawardha Case : गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग के केंद्रीय जेल पहुंचकर लोहारडीह मामले में बंद लोगों से की मुलाकात

आतिशी

आप की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं. अरविंद केजरीवाल सरकान में वह शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास मंत्री ​सहित कई अन्य विभागों के मंत्री थीं. वह आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की भी सदस्य हैं. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से 2003 में इतिहास में उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल की थी. आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही सदस्य हैं.

सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से विधायक है. अरविंद केजरीवाल सरकार में वह स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन-कला संस्कृति भाषा, उद्योग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री थे. इससे पहले वह दिल्ली जल बोर्ड के भी अध्यक्ष रह चुके हैं. सौरभ भारद्वाज एक निजी कंपनी में माइक्रोचिप्स और कोडिंग एक्सपर्ट के रूप में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी.

कैलाश गहलोत

कैलाश गहलोत दिल्ली देहात के नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक है. दिल्ली देहात के अहम नेता माने जाते हैं. अरविंद केजरीवाल सरकार में वह परिवहन, राजस्व, प्रशासनिक सुधार, सूचना और प्रौद्योगिकी, कानून, न्याय और विधायी मामलों की जिम्मेदारी संभाल चुके है. 15 अगस्त को दिल्ली के छात्रसाल स्टेडियम में पूर्व सीएम की जगह तिरंगा फहराने की वजह से वह सुर्खियों में भी आये थे.

गोपाल राय

गोपाल राय आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी हैं. वह दिल्ली सरकार में शामिल सबसे ज्यादा अनुभवी नेता हैं. अरविंद केजरीवाल सरकार में वह पर्यावरण व अन्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सदस्य हैं. अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल से जुड़े रहे हैं.

इमरान हुसैन

इमरान हुसैन बल्लीमारान विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. मुस्लिम बहुल इलाकों में उनकी पकड़ अच्छी है. वह दो बार के विधायक हैं. अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में खाद्य और नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री थे. जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटीज बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज के छात्र रहे है.

मुकेश अहलावत

दलित नेता मुकेश अहलावत दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं. मुकेश पहली बार के विधायक हैं. उन्हें 2020 में आप ने सुल्तानपुर से टिकट दिया था. उनसे पहले संदीप कुमार भी आप के टिकट से सुल्तानपुर माजरा से 2015 में विधायक निर्वाचित हुए थे. उसके पहले यह सीट कांग्रेस की गढ़ रही है. 1993 से लेकर 2013 तक का चुनाव कांग्रेस ने यहां से जीतती आई है. मुकेश अहलावत एक मात्र नया चेहरा हैं, जिन्हें आतिशी कैबिनेट में जगह मिली है. (Delhi CM Oath Ceremony)

Back to top button
error: Content is protected !!