Google Analytics —— Meta Pixel

काम में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, बालक आश्रम के प्रभारी अधीक्षक निलंबित

Koriya Collector Action: कोरिया के सहायक आयुक्त ने बीते दिनों विकासखंड सोनहत के आदिवासी बालक आश्रम मझारटोला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में प्रभारी अधीक्षक उमाशंकर राजवाड़े अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। आश्रम में साफ-सफाई का अभाव, मीनू के आधार पर भोजन नहीं मिलना और अधीक्षक के आश्रम परिसर में रात्रि निवास नहीं किया जाना पाया गया, जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियत 3 के प्रावधानों के विपरित है।

यह भी पढ़ें:- सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

सहायक आयुक्त की शिकायत पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आश्रम अधीक्षक उमाशंकर राजवाड़े मूलपद- प्रधानपाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उमाशंकर राजवाड़े का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सोनहत नियत किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अस्पताल के संचालन में अव्यवस्था और कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें हैं। (Koriya Collector Action)

मंत्री जायसवाल ने दिखाए सख्त तेवर

स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स में स्वशासी समिति की बैठक में दोनों के निलंबन की घोषणा की। इसके साथ ही पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की जांच के निर्देश भी दिए हैं। सिम्स अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए स्वशासी समिति के सामान्य सभा की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मनोज कुमार पिंगुआ समेत समिति के सदस्य और अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और स्वशासी समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा की आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। इसमें आड़े आने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। (Koriya Collector Action)

Back to top button
error: Content is protected !!