छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर कड़ा प्रहार जारी, नारायणपुर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर
Narayanpur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों पर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल, नारायणपुर में अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक महिला समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं घटनास्थल से 1 एके 47 हथियार समेत भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया है।
यह भी पढ़ें:- Train Stone Pelting : फिर ट्रेन पर पथराव, महाबोधि एक्सप्रेस को बनाया निशाना, कई यात्री घायल
SP प्रभात कुमार के मुताबिक अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की संयुक्त पार्टी मौके के लिए रवाना हुई। इस बीच महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़ हो गई। इधर, सुकमा जिले में भी सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक DRG, CRPF और कोबरा के जवान नक्सलियों के कोर इलाके कर्कनगुड़ा में घुसे हैं। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है। इससे पहले 14 सितंबर को सुकमा में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया था। साथ ही भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की थी। (Narayanpur Naxalite Encounter)
2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन
- 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
- 27 मार्च को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर (Narayanpur Naxalite Encounter)
- 6 अप्रैल को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
- 10 मई को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
- 23 और 24 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 25 मई को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 27 मई को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 7 जून को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर (Narayanpur Naxalite Encounter)
- 15 जून को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 17 जुलाई को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
- 29 अगस्त को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
- 3 सितंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
- 5 सितंबर को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर
- 23 सितंबर को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर (Narayanpur Naxalite Encounter)



