यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनों को फिर किया रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Train Cancel in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, रेलवे ने बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली 9 ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया है। दरअसल, 26 से 29 सितंबर के बीच रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा-हथबंध सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग की जाएगी। इसके लिए 26, 27 और 29 सितंबर को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के पूरा होते ही सड़क मार्ग से आवागमन करने वालों को सहूलियत होगी, क्योंकि अभी उन्हें ट्रेनों के गुजरने तक ठहरना पड़ता है।
यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की कमी को लेकर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से 5 अक्टूबर तक मांगा जवाब
रेल प्रशासन ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा शुरू करने की अपील की है। बता दें कि रेलवे ने कुछ ट्रेनों का समय भी बदला है। इसी तरह चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत 4 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। वजह जो भी हो, लेकिन ट्रेन कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार ट्रेन रद्द होने से यात्रियों में भारी नाराजगी है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के सांसदों ने भी रेलवे को फटकार लगाई थी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
रद्द होने वाली ट्रेनें
- 26 सितंबर को गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- 26 और 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- 27 सितंबर को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 27 सितंबर को गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 सितंबर को गाड़ी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 सितंबर को गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें
- 26 सितंबर को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गीतांजलि एक्सप्रेस को 2 घंटे देरी से रवाना की जाएगी।
- 26 सितंबर को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22894 हावड़ा-साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस को 2 घंटे देरी से रवाना की जाएगी।
ट्रेन के बारे में पहले ही कर लें पता
ट्रेन रद्द होने से सभी सामान लेकर स्टेशन के लिए निकलने के बाद वापस आने में यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। इससे अच्छा है कि स्टेशन जाने से पहले ही कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन को चुनें। कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें और इसके बाद ही स्टेशन के लिए निकलें। तीनों लिस्ट चेक करके ही घर से बाहर निकलें। (Train Cancel in Chhattisgarh)



