महिला के 30 टुकड़े कर फ्रीज में रखने वाले आरोपी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कबूला अपराध
Bengaluru Mahalakshmi Murder Case : बंगलूरू में महिला के 30 टुकड़े कर फ्रीज में रखने वाले आरोपी ने बुधवार को ओडिशा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान मुक्तिरंजन प्रताप रे (31) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी थाना क्षेत्र में मृत पाया गया।
यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की कमी को लेकर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से 5 अक्टूबर तक मांगा जवाब
बंगलूरू पुलिस उपायुक्त (मध्य) शेखर एच टेक्कन्नावर ने कहा कि आरोपी व्यक्ति बुधवार सुबह एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ओडिशा पुलिस के अनुसार मौके से मिले एक सुसाइड नोट में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी और महिला एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। यहीं पर वे दोस्त बन गए। दोनों के बीच संबंध थे। 29 वर्षीय महालक्ष्मी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इस वजह से उनके बीच लगातार बहस होती रहती थी। पुलिस ने कहा कि शादी की बात से नाराज होकर आरोपी ने बंगलूरू के मल्लेश्वरम इलाके के एक फ्लैट में महालक्ष्मी की हत्या (Bengaluru Mahalakshmi Murder Case) कर दी और बाद में उसके शव के 30 टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रख दिए थे। महालक्ष्मी की मां और बहन जब फ्लैट पर पहुंची तो हत्या के बारे में जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है।
लगातार बदल रही थी रॉय की लोकेशन
महालक्ष्मी की हत्या से बेंगलुरु ही नहीं, पूरे देश में सनसनी फैल गई थी. सोशल मीडिया पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस की कई टीमें हत्याकांड(Bengaluru Mahalakshmi Murder Case) की जांच के लिए लगाई गई थीं. कर्नाटक के जी. परमेश्वर के मुताबिक, पुलिस को रॉय की लोकेशन ओडिशा में मिली. उन्होंने कहा कि ‘हमने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है क्योंकि इस हत्या ने पूरे बेंगलुरु को हिलाकर रख दिया है.’ परमेश्वर ने बताया कि ‘पुलिस को इस अपराध के पीछे जो जानकारी मिली है उसमें भी इसी संदिग्ध का हाथ है.’ रॉय जगह बदल-बदल कर भाग रहा था।
दिल्ली में भी ऐसे ही हुई थी युवती की हत्या
इससे पहले दिल्ली में 18 मई 2022 को श्रद्धा वॉकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या कर दी थी। पूनावाला ने कथित तौर पर वाकर का गला घोंट दिया था और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जिन्हें उसने शहर भर में फेंकने से पहले अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा।



