Chhattisgarh : पांच दिवसीय ध्यान योग साधना शिविर का आयोजन 2 से 6 अक्टूबर तक
Chhattisgarh Dhyan Yog Sadhana Shivir : छत्तीसगढ़ के भिलाई नेहरू नगर स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में 2 अक्टूबर 2024 से 6 अक्टूबर 2024 तक पांच दिवसीय ध्यान योग साधना शिविर (Chhattisgarh Dhyan Yog Sadhana Shivir ) का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूज्य संत श्री विवेक साहेब और संत मंडली कबीर पारख आश्रम, सूरत (गुजरात) से पधारेंगे और भक्तों को ध्यान योग और सत्संग का लाभ प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़े :- प्रयास जरा हट के …., वृहद जल जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा
शिविर में शामिल होने के लिए निःशुल्क पंजीयन अनिवार्य है। कार्यक्रम प्रतिदिन दो सत्रों में होगा – पहला सत्र प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। शिविर (Chhattisgarh Dhyan Yog Sadhana Shivir ) के पहले दिन, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती भी मनाई जाएगी।
प्रतिदिन योग, प्राणायाम, आध्यात्मिक उद्बोधन और भजन सत्संग का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन, 6 अक्टूबर को गुरु पूजा और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस (Chhattisgarh Dhyan Yog Sadhana Shivir ) कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ट्रस्ट और समिति के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से सत्संग का लाभ उठाने की अपील की है। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. दीनदयाल साहू ने दी है।



