कांग्रेस के लाउडस्पीकर का करंट कमजोर हो गया: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। साथ ही कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है। PM मोदी ने कहा कि हरियाणा के पुरानी पीढ़ी के कार्यकर्ता हों या नई पीढ़ी के कार्यकर्ता हों, उनके परिश्रम की पराकाष्ठा, उनकी कर्मठता हमेशा मुझे प्रेरणा देती रही है। इतना ही नहीं उनका खुशमिजाज स्वभाव, गंभीर से गंभीर बात को भी बहुत ही बुद्धिपूर्वक, तर्क के साथ मजाकिया लहजे से हल्का फुल्का बना देना, वो तो हरियाणा से ही सीखा जा सकता है, जो हमारे खिलाफ चुनाव के मैदान में हैं, उनका पूरा का पूरा आधार झूठ का है।
यह भी पढ़ें:- अब्दुल्ला साहब और राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो….: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
उन्होंने कहा कि लगातार झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो, जहां जाओ झूठ बोलो, बिना सिर पैर की बातें करो और ऐसे ही हवा खराब करते रहो। कांग्रेस का ज्यादातर समय गुटबाजी में, लड़ाई करने में, एक दूसरे का हिसाब चुकता करने में खप रहा है, जो पार्टी 10 साल तक जनता के विषयों से अलिप्त रही हो, जो अपने परिवार के लिए जी हो या अपने गुट के लिए जी हो, ऐसे लोग हरियाणा की जनता का विश्वास कभी नहीं जीत सकते हैं। आज कल तो आप देख रहे हैं, कांग्रेस के लाउडस्पीकर जो बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनका करंट भी कमजोर हो गया है। (PM Modi on Congress)
कांग्रेस हर दिन कमजोर होती जा रही: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि कोई कह रहा है कि कांग्रेस हर दिन कमजोर होती जा रही है और पिछले 10 साल में कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी विफल रही है। हरियाणा की जनता ने भाजपा को फिर से एक बार सेवा करने का मौका देना तय कर लिया है। उनको खुशी है कि 10 साल में बिना भ्रष्टाचार के सरकार चलाना, ये हरियाणा में पहली बार हुआ है। प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची के रोजगार मिलना, ये हरियाणा में पहली बार हुआ है। इसलिए हरियाणा की जनता हमारे साथ है, उनका आशीर्वाद हमारे साथ है, विजय निश्चित है। (PM Modi on Congress)
कांग्रेस को किसी और के बच्चों की चिंता नहीं: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले सिर्फ अपने परिवार के लिए ही जीते हैं। कांग्रेस को किसी और के बच्चों की चिंता नहीं है। वोट पाने के लिए हिमाचल कांग्रेस ने ऐसे वादे किए जैसे हर घर की सोने की छत बना देंगे और सरकार बनने के बाद हाथ खड़े कर दिए। आज हिमाचल में कांग्रेस की सरकार सरकारी मुलाजिमों को पैसे नहीं दे पा रही है, विकास का कोई काम नहीं कर पा रही है, सरकारी भर्तियां नहीं कर पा रही है। स्कूल, सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल सब ठप्प पड़ा है। उस जमाने में हमारे दलित समाज के भाई बहनों पर कितना जुल्म होता था, कितनी बड़ी घटनाएं होती थीं और उनका मीडिया मैनेजमेंट इतना अच्छा था कि कोई भी घटना बाहर नहीं आती थी। (PM Modi on Congress)
कांग्रेसी झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं: PM मोदी
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भी ये झूठ बोलने में ऐसे एक्सपर्ट हैं, जैसे मानों ये लोग ही सत्य का अवतार हैं और नकाब पहन लेते हैं राजा हरिश्चंद्र का… झूठ बोलने में इतने एक्सपर्ट बन गए हैं। इसलिए घर घर जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करना पड़ेगा। कांग्रेस को पेट में दर्द होता है कि देश का प्रधानमंत्री पिछड़े समाज का कैसे बन गया, हरियाणा का मुख्यमंत्री पिछड़े समाज का कैसे बन गया। इसलिए ये लोग झूठ फैलाते हैं, क्योंकि इन्हें लगता है कि अगर पिछड़ों की ताकत बढ़ गई तो इनका क्या होगा। मैं तो किसान भाइयों से भी कहूंगा कि कांग्रेस से हिसाब मांगे कि कांग्रेस ने MSP को लेकर पहले कितना झूठ बोला है। (PM Modi on Congress)



