Google Analytics —— Meta Pixel

अब्दुल्ला साहब और राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो….: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Shah on Rahul Abdullah: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद वाला ये पहला चुनाव है, लेकिन कांग्रेस और एनसी वाले कहते हैं कि वो जीतेंगे तो धारा 370 वापस लाएंगे। ये दलितों, ओबीसी, पहाड़ियों और गुर्जरों का रिजर्वेशन समाप्त करना चाहते हैं। राहुल बाबा ने अमेरिका जाकर कहा कि हमारे यहां दलितों, आदिवासियों और ओबीसी का विकास हो चुका है, रिजर्वेशन की जरूरत नहीं है। अरे राहुल बाबा, मेरी बात ध्यान से सुन लो… जब तक भाजपा का एक भी सांसद है हम आपको रिजर्वेशन नहीं हटाने देंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, त्योहारी सीजन के बीच 26 ट्रेनें फिर रद्द, देखें पूरी लिस्ट

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और एनसी वाले कहते हैं कि हम पाकिस्तान से वार्ता करेंगे, वो पाकिस्तान के साथ ILU-ILU करना चाहते हैं। मैं आपको वादा करके जाता हूं कि हम पाकिस्तान के साथ वार्ता नहीं करेंगे, हम अपने मढ़ वालों के साथ वार्ता करेंगे। जम्मू-कश्मीर में अगर सबसे ज्यादा राष्ट्रपति शासन रहा, तो राहुल बाबा… आपकी दादी और आपके नाना के समय में रहा है, कांग्रेस के शासन में रहा है। अभी हाल ही में एक बयान आया, जो कांग्रेस के गृह मंत्री थे सुशील कुमार शिंदे साहब। उन्होंने कहा कि जब मैं देश का गृह मंत्री था तो लाल चौक जाने में डर लगता था। (Shah on Rahul Abdullah)

शाह ने कहा कि मैं कहता हूं शिंदे साहब… चलो वो समय चला गया… आप पोते-पोती को लेकर बुलेट प्रूफ में नहीं, सिंपल गाड़ी में लाल चौक चले जाइए… बाल भी बांका नहीं होगा। आज लाल चौक पर जुलूस भी निकलता है और श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जाती है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने जसरोटा में कि मैं इस महान भूमि को प्रणाम करता हूं, जिसने देश की सुरक्षा के लिए ढेर सारी कुर्बानियां दी हैं। जम्मू-कश्मीर में दो चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है। जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। आतंकवाद जाने के कारण जम्मू-कश्मीर में 55 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ है। (Shah on Rahul Abdullah)

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि फारूक साहब, अब वो दिन लद गए, जब 8 हजार वोट मिलने से लोकसभा में जाते थे। अब जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र मजबूत हो गया है।एनसी और कांग्रेस ने सालों तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को संरक्षण देने का काम किया। 40-40 साल तक आतंकवाद को ताकत देते रहे, जम्मू-कश्मीर के 40 हजार युवा शहीद हो गए, लेकिन इनको कोई परवाह नहीं। फारूक साहब, कांग्रेस और एनसी के शासन में ही आतंकवाद सबसे ज्यादा बढ़ा। एनसी का एजेंडा है- धारा 370 को वापस लाना। अरे, उमर अब्दुल्ला कान खोलकर सुन लो… आपकी तीसरी पीढ़ी भी आएगी तो धारा 370 अब वापस नहीं आ सकती। (Shah on Rahul Abdullah)

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अब्दुल्ला साहब और राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो…ये नरेन्द्र मोदी सरकार है, आतंकवाद को हम पाताल तक दफना कर रहेंगे। मैं आज जसरोटा की वीर भूमि पर कहकर जाता हूं कि हम जब तक आतंकवाद चालू है हम पाकिस्तान को गोली का जवाब गोले से देने का काम करेंगे। आपके जमाने में 10-10 प्रतिशत वोटिंग होती थी, हमारे जमाने में 50 से 65 प्रतिशत वोटिंग हो रही है। ये बताता है कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र मजबूत हुआ है। एनसी, कांग्रेस और पीडीपी ने सालों तक जम्मू-कश्मीर को विकास से महरुम रखा, आतंकवाद से पीड़ित रखा। भाजपा ने आतंकवाद को समाप्त कर विकास के नए रास्ते खोले हैं। (Shah on Rahul Abdullah)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में भाजपा के उम्मीदवार जीते तो पूरे भारत में विजय उत्सव मनाया जाएगा, लेकिन अगर कांग्रेस और NC के उम्मीदवार जीते तो भारत में नहीं, पाकिस्तान में ​खुशियां मनाई जाएंगी। राहुल बाबा ने अभी-अभी बयान दिया कि जम्मू-कश्मीर में बाहर वाले राज कर रहे हैं, उनका इशारा अपने LG साहब की ओर है। राहुल बाबा, आपको जो लोग भाषण लिखकर देते हैं, वो आपको सच नहीं बताते। जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा बार राष्ट्रपति शासन कांग्रेस के शासनकाल में लगा है। मनोज सिन्हा तो भारत के हैं। राहुल बाबा, आपकी दादी के पिताजी यानी जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया। आपको जम्मू और कश्मीर माफ नहीं करेगा। (Shah on Rahul Abdullah)

Back to top button
error: Content is protected !!