Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, त्योहारी सीजन के बीच 26 ट्रेनें फिर रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Train Cancel in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, रेलवे ने नवरात्रि और दशहरे से पहले 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिसमें ज्यादातर ट्रेनें बिलासपुर-कटनी रूट की है, जो 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश आने-जाने वाले यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। रेलवे के मुताबिक इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का काम किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, मचा हड़कंप

रेलवे ने कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल परिचालन को सुचारू और नई गाड़ियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए नई लाइनों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। साथ ही यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में भी बढ़ोतरी होगी। बता दें कि बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने का काम 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस काम के पूरा होते ही गाड़ियों की समयबद्धता और गति में तेजी आएगी। इसकी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। (Train Cancel in Chhattisgarh)

रद्द होने वाली ट्रेनें

  1. 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  2. 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  3. 01 से 09 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  4. 01 से 12 अक्टूबर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  5. 02 से 10 अक्टूबर तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  6. 02 से 11 अक्टूबर तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  7. 02 से 11 अक्टूबर तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  8. 02 से 12 अक्टूबर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  9. 03, 07 और 10 अक्टूबर को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  10. 03 और 10 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
  11. 03 से 11 अक्टूबर तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  12. 03 से 11 अक्टूबर तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  13. 03 से 12 अक्टूबर तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  14. 03 से 12 अक्टूबर तक अंबिकापुर से चलने वाली 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  15. 04, 07, 09 और 11 अक्टूबर को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  16. 04, 08 और 11 अक्टूबर को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  17. 04, 08 और 11 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  18. 05, 08, 10 और 12 अक्टूबर को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  19. 05, 08, 10 और 12 अक्टूबर को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  20. 05, 08, 10 और 12 अक्टूबर को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  21. 05, 09 और 12 अक्टूबर को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  22. 05 और 12 अक्टूबर को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  23. 06 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  24. 06 और 08 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
  25. 07 और 09 अक्टूबर को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  26. 07 अक्टूबर को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • 02 से 10 अक्टूबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
  • 02 से 10 अक्टूबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी।

ट्रेन के बारे में पहले ही कर लें पता

ट्रेन रद्द होने से सभी सामान लेकर स्टेशन के लिए निकलने के बाद वापस आने में यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। इससे अच्छा है कि स्टेशन जाने से पहले ही कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन को चुनें। कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें और इसके बाद ही स्टेशन के लिए निकलें। तीनों लिस्ट चेक करके ही घर से बाहर निकलें। (Train Cancel in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!