Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, मचा हड़कंप

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली. कपड़ों से भाजपा नेता की पहचान हुई. जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा घटना स्थल पर पहुंच गया. काफी संख्या में भाजपा नेता के समर्थकों की मौके पर भीड़ लग गई। आपको बता दें कि शेखर स्वयं भी भाजपा से जुड़े थे। उनका शव नैला रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े :- Sandeep Murder Case : स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, मृतक की पत्नी को नौकरी और 25 लाख रुपए मुआवजा का ऐलान

हालांकि, इस आत्महत्या के पीछे की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं।

आत्महत्या के पीछे के कारणों का नहीं चला पता
भाजपा नेता शेखर चंदेल ने जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की। हालांकि, मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। (Chhattisgarh News)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : पर्यटन क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्योत्सव में किया जाएगा पुरस्कृत : साय

देर रात तक आस-पास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को एंबुलेंस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!