Sandeep Murder Case : स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, मृतक की पत्नी को नौकरी और 25 लाख रुपए मुआवजा का ऐलान
Sandeep Murder Case : संदीप लकड़ा हत्याकांड का चला आ रहा विवाद अब खत्म हो चुका है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कल सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर परिवार वालों से मिले. स्वास्थ्य मंत्री के साथ जिले के तीनों विधायक भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. श्याम बिहारी जायसवाल ने पीड़ित परिवार और सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की. लंबी चली बातचीत के बाद संदीप के परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए. पीड़ित परिवार और जिला प्रशासन के बीच अंतिम संस्कार को लेकर समझौता हो गया. करीब 16 दिनों से पीड़ित परिवार न्याय के लिए आंदोलन की राह पर था।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : पर्यटन क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्योत्सव में किया जाएगा पुरस्कृत : साय
सौंपा गया नियुक्ति पत्र और चेक
सर्व आदिवासी समाज और परिवार के साथ बनी सहमति के बाद मृतक संदीप लकड़ा की पत्नी सलीमा लकड़ा को 8.25 लाख रुपए का चेक और छात्रावास में कलेक्टर दर पर नियुक्ति का पत्र सौंपा गया। इसके साथ ही मृतक के दोनों बच्चों को हायर सेकेंडरी तक मुफ्त शिक्षा और अन्य सुविधाएं देने की भी घोषणा की गई। हत्याकांड मामले की गहनता से जांच का आश्वासन दिया गया।
संदीप लकड़ा हत्याकांड का विवाद हुआ खत्म
परिवार वालों के राजी होने के बाद संदीप लकड़ा के शव को मर्च्यूरी से निकालकर सीतापुर के लिए जिला प्रशासन ने रवाना कर दिया. पर बातचीत में हुई देरी के चलते शव को अंबिकापुर से चालीस किमी की दूर बतौली से वापस भेज दिया गया. शव को फिलहाल वापस मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है. अब आज यानि शनिवार को संदीप लकड़ा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। (Sandeep Murder Case)
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
तीन माह से लापता संदीप लकड़ा का शव 06 सितंबर को मैनपाट थानाक्षेत्र में पानी टंकी के नींव से बरामद किया गया था। मृतक संदीप का शव 20 दिनों से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मॉर्च्युरी में रखा हुआ है। समझौते के बाद शनिवार को उसके शव का अंतिम संस्कार गृहग्राम बेलजोरा में किया जाएगा। (Sandeep Murder Case)



