PM Modi in Jammu : ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है, लोग आतंक और अलगाव नहीं चाहते : PM मोदी
PM Modi in Jammu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को जम्मू में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज बलिदानी वीर सरदार भगत सिंह की जन्मजयंती भी है. देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है. मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है. मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है।
यह भी पढ़े :- UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- अंजाम भुगतना होगा
जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं. लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो. जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते हैं, यहां के लोग अमन-शांति चाहते हैं।
पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है. दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है. अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है. जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है. अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है. आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है. क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।
ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है
पीएम मोदी ने (PM Modi in Jammu) अपने संबोधन में आगे कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है. आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी. पहली बार घाटी के लोगों की इच्छा की सरकार बन रही. पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी. जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया. आज 28 सितंबर है. साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था. भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है. आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।
मोदी (PM Modi in Jammu) ने कहा कि आज की कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं… तो कांग्रेस को अच्छा लगता है। उनमें इनको अपना वोटबैंक दिखता है लेकिन अपने ही लोगों की पीड़ा पर ये उनका भद्दे तरीके से मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, ये संविधान के दुश्मन हैं। इन्होंने संविधान की स्पिरिट का गला घोंटा है। यहीं जम्मू में कईं-कईं पीढ़ियों से यहां रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था। उन्हें कांग्रेस, NC और PDP ने इस हक से वंचित किया था।



