Google Analytics —— Meta Pixel

शराब सप्लायर ने पुलिस कॉन्स्टेबल को कार से कुचला, हुई मौत और आरोपी फरार

Delhi Police: राजधानी दिल्‍ली के नांगलोई इलाके में पुलिस (Delhi Police) कॉन्स्टेबल संदीप को शराब सप्लाई करने वाले शख्‍स ने कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नांगलोई थाने में तैनात सिपाही को जानकारी मिली थी कि शराब सप्लायर की कार आ रही है।

यह भी पढ़े :- Rice Export : भारत के इस कदम से पूरी दुनिया ने ली राहत की सांस! गैर-बासमती चावल को निर्यात को फिर दी मंजूरी

शराब सप्‍लायर की कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वो रुका नहीं और उसने कांस्टेबल को टक्कर मार दी. पुलिस ने शराब सप्‍लायर की कार को बरामद कर लिया है, लेकिन कार से शराब बरामद नहीं हुई है. वहीं, ड्राइवर भी फरार है. पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है, लेकिन कार से शराब बरामद नहीं हुई है। कार चालक फरार है। घटना रात करीब 3 बजे की है। पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर हैं। (Delhi Police)

हालही में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर के पास हुआ था हादसा
इससे पहले खबर आई थी कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर के पास बाइक सवार परिवार खड़े टैंकर से टकरा गया। इस हादसे में 11 महीने की बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र की है।

हरदोई जिले के रहने वाले विश्वनाथ (27) अपनी पत्नी रामभारती और 11 महीने की बेटी अवंतिका के साथ बाइक से हरदोई स्थित अपने घर लौट रहे थे। जब वह बाइक से दलपतपुर के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गए। अवंतिका अपनी मां की गोद में बैठी थी। जोरदार टक्कर के कारण अवंतिका और विश्वनाथ की मौत हो गई। वहीं पत्नी रामभारती को गंभीर चोटें आईं।

Back to top button
error: Content is protected !!