Vande Bharat: वंदेभारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, कल रात विशाखापट्टनम से दुर्ग लौट रही थी ट्रेन
Vande Bharat: विशाखापत्तनम से दुर्ग आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में खरियार रोड रेलवे स्टेशन से पहले अज्ञात तत्वों की ओर से पथराव किया गया।
यह भी पढ़े :- शराब सप्लायर ने पुलिस कॉन्स्टेबल को कार से कुचला, हुई मौत और आरोपी फरार
ट्रेन में यात्रा कर रहे भिलाई निवासी अप्पल नायडू ने बताया कि खरियार रोड स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के पहले उनके कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की पर पत्थरबाजी हुई। विशाखापत्तनम से दुर्ग जा रही वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में खरियार रोड रेलवे स्टेशन से पहले अज्ञात तत्वों की ओर से पथराव किया गया।
यह भी पढ़े :- Rice Export : भारत के इस कदम से पूरी दुनिया ने ली राहत की सांस! गैर-बासमती चावल को निर्यात को फिर दी मंजूरी
ट्रेन में यात्रा कर रहे भिलाई के राम नगर निवासी अप्पल नायडू ने “छत्तीसगढ़ की आवाज” न्यूज को बताया कि खरियार रोड स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के पहले उनके कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की पर पत्थरबाजी हुई। इससे खिड़की के शीशे दरक गए।
ट्रायल के दौरान हो चुका है पथराव
आपको बताते चलें कि दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) के ट्रायल के दौरान महासमुंद के पास पथराव किया गया था, जिससे कोच के गिलास टूट गए थे। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।



