कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का करती है काम: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah in Haryana: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के इन्द्री और बादशाहपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 साल पहले हरियाणा में खर्ची और पर्ची के बगैर नौकरी नहीं मिलती थी। 10 साल पहले हरियाणा में एक जाति का विकास होता था, एक ही जिले का विकास होता था। आज भाजपा ने 2 लाख युवाओं को खर्ची और पर्ची के बगैर डाकिये से लेटर भेजकर नौकरी देने का काम किया। सिर्फ रोहतक नहीं, पूरे हरियाणा का हमने विकास किया और सिर्फ एक जाति नहीं, 36 बिरादरी का काम करने का काम भाजपा की सरकार ने किया।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस का मतलब… कुशासन, करप्शन और अपराधीकरण: BJP अध्यक्ष JP नड्डा
उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज का सबसे ज्यादा अगर किसी ने अन्याय किया है तो ये कांग्रेस पार्टी ने किया है। जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक… कांग्रेस पार्टी ने काका साहेब कालेलकर की रिपोर्ट को दबाकर रखा। मंडल कमीशन की रिपोर्ट इंदिरा गांधी ने दबाकर रखा। राहुल बाबा शर्म करो… ये हरियाणा हमारी वीर भूमि है। सेना में हर दसवां जवान… यहां की माताओं ने भेजा है। कांग्रेस ने 40 साल तक वन रैंक, वन पेंशन रोक कर रखा। हरियाणा की जनता ने 2014 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और 2015 में वन रैंक, वन पेंशन देने का काम PM मोदी ने किया। (Amit Shah in Haryana)
हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि मैं पूरे हरियाणा में घूमकर आ रहा हूं। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने वाली है, हैट्रिक लगने वाला है, कमल खिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का काम करती है। राहुल गांधी राम मंदिर का मखौल उड़ाते हैं। कांग्रेस को न तो अपनी संस्कृति से लेना-देना है और ना ही अपनी इतिहास से… सिर्फ इनको अपने परिवार से मतलब है। कांग्रेस गरीब, किसान और पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है। राहुल बाबा हर रोज झूठ बोलते हैं… वो कहते हैं कि हम MSP पर कानून लाएंगे। अरे हरियाणा वालों, 10 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन गेंहू और धान के अलावा किसी और फसल को कांग्रेस MSP पर खरीदती थी क्या? भाजपा सरकार ने हरियाणा में 24 फसलों को MSP पर खरीदने का निर्णय किया है। (Amit Shah in Haryana)
तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा, आप बता दो… आपका एक भी राज्य ऐसा है, जो 24 फसलों को MSP पर खरीदता है? इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी… कांग्रेस पार्टी की तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया। भाजपा ने हरियाणा को कांग्रेस के दामाद और डीलरों वाले दौर से बाहर निकाल उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाया है। जहांकांग्रेस की सरकारों में हरियाणा के सिर्फ एक-दो जिलों का विकास होता था, वहीं भाजपा के शासन में पूरा प्रदेश विकास का नया दौर देख रहा है। एक तरफ कांग्रेस की सरकारों में हरियाणा घोटालों का अड्डा बना था, तो दूसरी तरफ भाजपा के नेतृत्व में यह उद्योगों का प्रमुख केंद्र बना है। प्रदेश में औद्योगिक शहरों का निर्माण कर भाजपा सरकार हरियाणा के विकास को और गति देने वाली है। बादशाहपुर वासियों का यह उत्साह बता रहा है कि लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। (Amit Shah in Haryana)



