Google Analytics —— Meta Pixel

बेटे बने हैवान! बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधा, पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया, दो गिरफ्तार

Crime News : त्रिपुरा में दो कलयुगी बेटों ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए. बेटों ने 62 बुजुर्ग मां को पहले बेरहमी से मारा-पीटा. फिर पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया. वहां भी मां के साथ पहले मारपीट की. फिर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग लगा दी. मां चीखती रही, चिल्लाती रही. लेकिन तमाशबीन बने दोनों बेटे मां की मौत को देखते रहे. उन्हें मां पर बिल्कुल भी रहम नहीं आया. दोनों की आंखों के सामने मां ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से छात्राओं की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

इसके बाद आरोपी भाई घर आए. वहां आराम फरमाने लगे. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया गया. उसके बाद बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. मामला पश्चिमी त्रिपुरा के चंपकनगर थाना क्षेत्र का है. यहां खमारबाड़ी में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थीं. उनके पति की पिछले साल मौत हो गई थी।

बेटों को किया गया गिरफ्तार
उन्होंने बताया, “हमने मामले में कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है. उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया जाएगा.” पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। (Crime News)

आज कोर्ट में होगी पेशी
गिरफ्तार की गए दोनों बेटों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस दौरान दोनों बेटों को पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है. वो पुलिसवालों से न्याय की मांग कर रहे हैं। (Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!