Google Analytics —— Meta Pixel

जवानों की पेंशन चोरी करने का तरीका है अग्निवीर योजना: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul on Agniveer Yojana: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा के नारायणगढ़ स्थित हुड्डा ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP ने हरियाणा को धोखा दिया है और यहां की जनता के साथ अन्याय किया है, लेकिन अब हरियाणा इस अन्याय का हिसाब करने को तैयार है। हरियाणा में कांग्रेस आ रही है। अडानी खेत में मेहनत नहीं करते, कोई छोटा व्यापार नहीं करते, लेकिन हर सुबह उनके बैंक अकाउंट में सुनामी की तरह पैसा आ रहा है। जितना पैसा उनके अकाउंट में सुनामी की तरह घुस रहा है। उतना ही पैसा आपके बैंक अकाउंट से तूफान की तरह निकलता जा रहा है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मोदी सरकार नया कानून बनाती है और कहती है- किसानों के लिए कानून बनाए गए हैं। अगर ऐसा है तो सारे किसान इसके खिलाफ सड़क पर क्यों आए? क्योंकि किसान जानते हैं- अब हमारी जेब से एक और तरीके से पैसा छीना जाएगा। मैं अमेरिका गया। वहां मैंने देखा कि एक छोटे से कमरे में हरियाणा के 15-20 युवा रह रहे हैं। उन्होंने मुझे कहा कि आप हरियाणा में हमारे परिवार से मिलिए, क्योंकि हम 10 साल अपने परिवार से नहीं मिल पाएंगे। (Rahul on Agniveer Yojana)

छोटी-छोटी पार्टियों का रिमोट BJP के पास: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने फिर पूछा कि यहां आने में कितने पैसे लगे और पैसे कहां से आए? उन्होंने कहा कि यहां आने में 50 लाख रुपए लग गए हैं, जो खेत बेचकर या ब्याज पर पैसे लेकर जुटाए गए हैं। मतलब उन युवाओं की जेब से 50 लाख रुपए छीने गए, क्योंकि हरियाणा में उन्हें रोजगार नहीं मिल सका। ये मोदी की नहीं, अडानी की सरकार है। हरियाणा में ‘अडानी की सरकार’ नहीं चाहिए। यहां किसानों, मजदूरों और गरीबों की सरकार चाहिए। ‘अग्निवीर योजना’ जवानों की पेंशन चोरी करने का तरीका है। हरियाणा में छोटी-छोटी पार्टियों का रिमोट BJP के पास है। (Rahul on Agniveer Yojana)

लड़ाई केवल कांग्रेस और BJP के बीच: राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि विचारधारा की ये लड़ाई केवल कांग्रेस और BJP के बीच है। एक तरफ न्याय है और दूसरी तरफ अन्याय है। एक तरफ किसानों, गरीबों, मजदूरों का हित है और दूसरी तरफ अडानी-अंबानी का हित है। हरियाणा के लिए कांग्रेस ने कई गारंटी दी है। महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। सामाजिक सुरक्षा को बल देने 6,000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, 6,000 रुपए दिव्यांग पेंशन, 6,000 रुपए विधवा पेंशन और पुरानी पेंशन बहाल होगी। युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के लिए 2 लाख पक्की भर्ती और नशा मुक्त हरियाणा बनाएंगे। (Rahul on Agniveer Yojana)

25 लाख तक का मुफ्त इलाज कराएंगे: कांग्रेस सांसद

राहुल गांधी ने कहा कि हर परिवार को खुशहाली के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 25 लाख तक का मुफ्त इलाज कराएंगे। गरीबों को छत देने के लिए 100 गज का प्लाट औक 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान बनाएंगे। किसानों को समृद्धि बनाने के लिए MSP की कानूनी गारंटी और तत्काल फसल मुआवजा दिया जाएगा। पिछड़ों को अधिकार देने के लिए जातिगत सर्वे और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए तक करेंगे। हरियाणा में ‘अडानी की सरकार’ नहीं चाहिए। मेरा लक्ष्य है कि जितना पैसा नरेंद्र मोदी ने अडानी-अंबानी को दिया है। उतना ही पैसा कांग्रेस देश की जनता की जेब में डालेगी। (Rahul on Agniveer Yojana)

BJP की सरकार उखाड़ फेंकने का इंतजार: शैलजा 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की, जिसके बाद देशभर के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। आज पूरा देश हरियाणा की ओर देख रहा है। पूरे हरियाणा में बस एक आवाज उठ रही है कि कांग्रेस आ रही है और BJP जा रही है। हमारी 36 बिरादरी ने मन बना लिया है- हरियाणा में अबकी बार कांग्रेस की सरकार। सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने कांग्रेस में एक नई जान फूंक दी थी। हरियाणा में BJP के दिन लद गए हैं। यहां BJP की न नीति है और न नेता हैं। हरियाणा के लोग यहां से BJP की सरकार उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं। (Rahul on Agniveer Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!