Google Analytics —— Meta Pixel

अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, पढ़े असल में क्या हुआ था

Actor Govinda Shot : अभिनेता गोविंदा आज अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चलने के कारण घायल हो गए हैं. ये हादसा सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर हुआ है. कहा जा रहा है कि गोविंद पिस्तौल को केस में रख रहे थे. तभी गोली गलती से चल गई और उनके बाएं पैर में घुटने के पास जाकर लग गई।

यह भी पढ़ें:- बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन के लिए वातावरण देना हर नागरिक का कर्तव्य: मंत्री राजवाड़े

गोली की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचे और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उनके पैर से गोली निकाली गई और अब वो खतरे से बाहर हैं. हालांकि अभिनेता अभी होश में नहीं आए हैं. मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि अभिनेता तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी जो उनके पैर में लगी. अभिनेता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है. उन्होंने बताया कि गोविंदा (60) को इलाज के लिए नजदीकी ‘क्रिटीकेयर अस्पताल’ ले जाया गया।

कब और कैसे चली गोली?
गोविंदा सुबह करीब 4:45 बजे अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे. वह कोलकाता के लिए फ्लाइट लेने वाले थे. तभी रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जिसमें गोविंदा घायल (Actor Govinda Shot ) हो गए. हालांकि, गोविंदा ने इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. 60 साल के गोविंदा को इलाज के लिए पास के क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका अच्छे से इलाज हुआ. पैर से गोली निकाली गई और अब वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।

गोविंदा कहां जाने की तैयारी में थे
गोविंदा को जब गोली लगी, तब वह कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. खुद गोविंदा के मैनेजर ने बताया, ‘हमें कोलकाता में एक शो के लिए सुबह 6 बजे की फ्लाइट पकड़नी थी और मैं एयरपोर्ट पहुंच गया था. गोविंदा जी एयरपोर्ट के लिए अपने आवास से निकलने ही वाले थे, तभी यह हादसा हो गया.’ मैनेजर की मानें तो गोविंदा अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और उससे गोली (Actor Govinda Shot ) चल गई. रिवॉल्वर का लॉक खुला होने की वजह से गोली चली।

Back to top button
error: Content is protected !!