कांग्रेस की नस-नस में भ्रष्टाचार दौड़ता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पलवल में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का निश्चय कर लिया है। हर जगह गूंज रही एक ही आवाज – भरोसा दिल से, भाजपा फिर से। PM मोदी ने कहा कि उत्साह और उमंग से भरा हुआ ये दृश्य, चुनाव के नतीजों का एहसास दिला रहा है। आपके आशीर्वाद के लिए, आपके सहयोग के लिए हम आपके बहुत-बहुत आभारी हैं। मैंने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक हरियाणा की जमीनी राजनीति को देखा है।
यह भी पढ़ें:- पैसा नहीं तो गेम नहीं…आज भारत में ज्यादातर एथलीट की यही सच्चाई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि बीते दिनों हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्र में मुझे चुनाव अभियान के लिए, जनता-जनार्दन के दर्शन के लिए जाने का अवसर मिला है। इस चुनाव की ये मेरी अंतिम सभा में आपने चार चांद लगा दिए हैं। आज गांव-गांव में चारो तरफ भाजपा की लहर है। हरियाणा का तो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि केंद्र में जिसकी सरकार रहती है, हरियाणा में भी उसी की सरकार बनती है। आपने दिल्ली में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई, अब यहां हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना आप लोगों ने तय कर लिया है। हरियाणा ने हमें सिखाया है कि काम करो, मेहनत से करो। (PM Modi on Congress)
PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस का फॉर्मूला है- ना काम करो और ना दूसरों को काम करने दो। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक सीमित रहती है, जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत और परिणामों पर टिकी है। हम परिणाम पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जबकि कांग्रेस कभी भी खुद मेहनत नहीं करती। कांग्रेस को लगता था कि 10 साल हो गए, हरियाणा वाले उन्हें थाली में परोसकर सत्ता दे देंगे। यही गलतफहमी कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भी थी, वहां भी कांग्रेस के लोग पहले ही जीत का जश्न मनाने लगे थे,लेकिन मध्य प्रदेश की जनता ने वोटिंग के दिन कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। यहां हरियाणा में कांग्रेस के भीतर जो कलह मची है, उसे भी यहां के लोग देख रहे हैं। (PM Modi on Congress)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस से सबसे ज्यादा नाराजगी तो दलित, पिछड़े, वंचित समाज की है। दलित समाज ने भी ठान लिया है कि वो बापू-बेटे की राजनीति को चमकाने का मोहरा नहीं बनेंगे। कांग्रेस ने देश के लिए जरूरी हर विषय को उलझाए रखा… कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होने दिया। उसने हमारी बहनों को संसद और विधानसभा में आरक्षण से वंचित रखा। उसने हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की समस्या में उलझाए रखा। कांग्रेस ने देश की, देशवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपने परिवार को स्थापित करने में पूरी शक्ति लगा दी। (PM Modi on Congress)
PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस इस देश से देशभक्ति को ही चूर-चूर करना चाहती है। कांग्रेस को लगता है कि देश के लोगों में एकता की भावना जितनी प्रबल होगी, कांग्रेस का जीतना उतना ही असंभव होगा। इसलिए कांग्रेस, देशभक्तों की एकता तोड़ने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने झूठ का प्रयोग किया था। यहां हरियाणा में भी कांग्रेस उसी का विस्तार कर रही है। कांग्रेस को लगता है कि उसका अपना वोटबैंक तो पक्का है। साथ ही वो सोचती है कि लड़ेंगे और बटेंगे वो लोग जो भारत से प्रेम करते हैं। हमें कांग्रेस की इस सोच और साजिश को कभी भी सफल नहीं होने देना है। इसलिए पूरे हरियाणा को संकल्प लेना है – जो लोग भारत को प्रेम करते हैं, वो सब एकजुट रहेंगे, हम एक हैं और हम एक होकर देश के लिए वोट करेंगे। (PM Modi on Congress)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम एकजुट होकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर हरियाणा में नए निवेश, नई नौकरियों के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर अच्छी सड़कों और बेहतर सिंचाई के लिए वोट करेंगे। कांग्रेस का सिर्फ और सिर्फ एक ही एजेंडा है – वोट के लिए तुष्टिकरण, ज्यादा से ज्यादा तुष्टिकरण। कांग्रेस आज कह रही है कि वो दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देगी। कर्नाटक में इन्होंने यही तो किया है। वहां कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्होंने दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर उसे अपने वोटबैंक में बांट दिया। (PM Modi on Congress)
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, देश की सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी है। इसी पार्टी ने दो-दो बार डॉ. अंबेडकर को चुनाव हरवाया। इन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर तक नहीं लगने दी। इनके एक नेता, जिन्होंने मिर्चपुर कांड के समय भी दलितों के साथ बदनीयती दिखाई थी, उनके ऑफिस में कांग्रेस कार्यकर्ता डंके की चोट पर कह रहे हैं कि ‘एक दिन आरक्षण खत्म होगा’। यानी कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने का प्लान बना लिया है और उनके लिए हरियाणा इसका टेस्ट स्टेट होने वाला है, लेकिन जब तक बीजेपी है, जब तक मोदी है…एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को संविधान से मिले आरक्षण का हक कोई नहीं छीन सकता। (PM Modi on Congress)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि ये लोग दिनरात मुझे गाली देते हैं और अब यहां हमारे मुख्यमंत्री सैनी जी को भी गालियां दे रहे हैं। हमारा गुनाह यही है कि हम ओबीसी, अति पिछड़ी मां की कोख से पैदा हुए हैं। इसलिए ये हमें गालियां दे रहे हैं। कांग्रेस हरियाणा के किसानों के सामने तारे तोड़कर लाने की बातें कर रही है, लेकिन आप याद रखिए, जहां इनकी सरकार है, वहां ये अपना एक भी वादा लागू नहीं कर पाए। यानी कांग्रेस की नीयत में ही खोट है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने करीब 1.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं, वो भी बिना खर्ची-पर्ची के, साथ ही हजारों कर्मचारियों को पक्का किया, लेकिन अब कांग्रेस वाले फिर वही खर्ची-पर्ची सिस्टम हरियाणा में वापस लाना चाहते हैं, आप पर थोपना चाहते हैं। (PM Modi on Congress)
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के दूर-दूर तक आसार नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन लूट-खसोट का बंटवारा अभी से हो गया है। ये है कांग्रेस की सच्चाई। कांग्रेस की नस-नस में भ्रष्टाचार दौड़ता है। ये दलालों और दामादों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस के राज में यहां जमीन की दलाली करने वाले मालामाल हो गए। जबकि किसान को सिर्फ 2 रुपये का मुआवजा मिला। आज कांग्रेस यहां MSP को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रही है, लेकिन कांग्रेस की सरकार यहां सिर्फ 3-4 फसलों पर MSP देती थी। जबकि भाजपा सरकार 24 फसलों की खरीद MSP पर कर रही है। पिछले 8 सीजन में MSP के रूप में यहां के लाखों किसानों को 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में मिली है। (PM Modi on Congress)



