Google Analytics —— Meta Pixel

पैसा नहीं तो गेम नहीं…आज भारत में ज्यादातर एथलीट की यही सच्चाई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul Gandhi Meet Players: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा और देशभर से आए खिलाड़ियों के एक समूह से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिस्टम से पूरी तरह निराश ये युवा, अब अपनी उम्मीद और आत्मविश्वास भी खो रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों में असीम संभावनाएं हैं, अगर सरकार इनका साथ दे, तो ये पूरी दुनिया में देश का परचम लहरा देंगे। राहुल ने कहा कि पैसा नहीं तो गेम नहीं। आज भारत में ज्यादातर एथलीट की यही सच्चाई है। हरियाणा और देश भर से आए खिलाड़ियों के एक समूह से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी नायडू और नीतीश के पैरों से चला रहे अपनी सरकार: मल्लिकार्जुन खड़गे

उन्होंने कहा कि सिस्टम से पूरी तरह निराश, आहार, आराम और प्रशिक्षण जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझते ये युवा उम्मीद और आत्मविश्वास भी खो रहे हैं – ये भारत के लिए ओलंपिक गौरव छूटने से भी बड़ा नुकसान है। जब तक हम खिलाड़ियों को सीधा समर्थन देने वाला सिस्टम नहीं लाते, खेल संघों में राजनेताओं की जगह खिलाड़ियों को ज़िम्मेदार नहीं बनाते, तब तक भारत अपनी असली क्षमता नहीं प्राप्त कर सकता। भारत में असीम प्रतिभाएं हैं – पारदर्शिता, निष्पक्षता और हर जरूरी सुविधा से ही सुनिश्चित हो पाएगा हर होनहार खिलाड़ी को एक समान फायदा। (Rahul Gandhi Meet Players)

BHU ने 13 छात्रों को किया सस्पेंड

इधर, चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नीलोखेड़ी से AAP प्रत्याशी अमर सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं BHU ने 13 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा कि जानते हैं उनका गुनाह क्या था- ये छात्र IIT-BHU में गैंग रेप की पीड़ित छात्रा के लिए न्याय मांग रहे थे। गैंगरेप करने वाले BJP के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। BHU प्रशासन से इनकी ये हिमाकत बर्दाश्त न हुई तो अब इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। आपको याद दिला दें- गैंग रेप करने वाले BJP के पदाधिकारियों को पिछले महीने जमानत मिल चुकी है। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है और आवाज उठाने वालों को सजा देती है। यही BJP का चाल-चरित्र और चेहरा है। ऐसे में सवाल है- देश की बेटियां सुरक्षित कैसे रहेंगी? (Rahul Gandhi Meet Players)

Back to top button
error: Content is protected !!