Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस की सरकार कभी मीडिया, एजेंसी पर दबाव नहीं डालती: सांसद राहुल गांधी

MP Rahul Gandhi News: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन महेंद्रगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है, जो देश संविधान से चलाना चाहती है। जबकि दूसरी तरफ BJP-RSS हैं, जो संविधान खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस की सरकार कभी मीडिया, एजेंसी पर दबाव नहीं डालती। हम चाहते हैं कि मीडिया स्वतंत्र रहे और सच्चाई के लिए आवाज उठाए, लेकिन BJP मीडिया और एजेंसी पर दबाव डालकर उनको डराती है और संविधान पर हमला करती है। आप सभी ने देखा कि BJP ने देश के पहलवानों के साथ क्या किया।

यह भी पढ़ें:- जशपुर के शेखरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र, पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस सांसद ने कहा कि BJP का सदस्य बिना डरे महिलाओं के खिलाफ अपराध कर रहा है, उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है, लेकिन BJP को कोई मतलब नहीं। ये संविधान पर आक्रमण है, क्योंकि संविधान कहता है कि देश की हर महिला की रक्षा होनी चाहिए। देश में नरेंद्र मोदी ने ऐसा माहौल बना दिया है कि अगर आप 25 अरबपतियों में से हैं तो आपकी लॉटरी खुलेगी। आपके लिए बैंक के दरवाजे खुले रहेंगे। आपका लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज माफ हो जाएगा, लेकिन अगर आप देश के युवा हैं, किसान हैं, मजदूर हैं तो आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल सकता। जब अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर हजारों किलो ड्रग्स पकड़ी जाती है तो नरेंद्र मोदी कुछ नहीं करते। नरेंद्र मोदी लंबे-लंबे भाषण देते हैं, लेकिन जब उनके मित्र के पोर्ट पर हजारों किलो ड्रग्स मिलती है तो कोई कार्रवाई नहीं करते। (MP Rahul Gandhi News)

हरियाणा के बच्चों का भविष्य नष्ट कर रहा: राहुल

उन्होंने कहा कि अडानी हरियाणा के बच्चों का भविष्य नष्ट कर रहा है। अग्निवीर योजना के दो लक्ष्य हैं। पहला- हमारे जवानों की ट्रेनिंग, पेंशन, कैंटीन और मुआवजे में खर्च होने वाले पैसे को छीनना। दूसरा- सेना के जवानों को मिलने वाली सुविधाओं का पैसा अडानी और उसकी डिफेंस कंपनी को देना। हरियाणा से BJP जा रही है, कांग्रेस आ रही है। भाजपा संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही है और कांग्रेस आपके अधिकारों के इस सुरक्षा कवच की रक्षा के लिए लड़ रही है। कांग्रेस को समर्थन देकर आपको भी संविधान का रक्षक बनना है। हमें मिलकर देश की संस्थाओं और मीडिया को स्वतंत्रता, महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और गरीबों, वंचितों को न्याय दिलाने का साधन बनना है। (MP Rahul Gandhi News)

कांग्रेस के टाइगर्स किसी से नहीं डरते: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी और बाबा साहेब की इस अनमोल धरोहर पर हम आंच तक नहीं आने देंगे। मेरे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, कांग्रेस के टाइगर्स किसी से नहीं डरते। कोई भी गालियां दे, लाठियां मारे, फर्क नहीं पड़ता – हम मिलकर हिंदुस्तान की आवाज बुलंद करते रहेंगे, हर कोने में मोहब्बत की दुकान खोलते चलेंगे। कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक की आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है, जिससे प्रभावित होकर BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य समेत स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दलितों के हक की लड़ाई को आपके आने से और मजबूती मिलेगी। (MP Rahul Gandhi News)

Back to top button
error: Content is protected !!