Google Analytics —— Meta Pixel

जशपुर के शेखरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र, पढ़ें पूरी खबर

Sekharpur PHC Got NQAS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही है। इसी कड़ी में शेखरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान दिया गया है। जिले के शेखरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवा और मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र निषाद और डॉ. शशिकांत साहू ने बताया कि इससे पहले कायाकल्प में तीन बार पुरस्कृत हो चुके हैं और जब हमें NQAS के बारे में पता चला तभी से हमने एक प्रण ले लिया कि हमें इसे पूरा करना ही है। इस NQAS में 06 डिपार्टमेंट थे।

यह भी पढ़ें:- राज्यपाल डेका ने की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात, इन मुद्दों को लेकर की चर्चा

उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारियों को डिपार्टमेंट के अनुसार काम बांटा गया और उसमें जो भी कमियां थी उसे हमारे जिले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी और जिला स्तरीय टीम की ओर से ब्लॉक या जिला स्तर से उपलब्ध कराया गया। सारे 6 डिपार्टमेंट के मूल्यांकन में सभी कर्मचारियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया, जिसे सेंट्रल से आए हुए एक्सटर्नल द्वारा काफी सराहा गया और आज हमारा शेखरपुर PHC 88.99 प्रतिशत के साथ NQAS क्वालिफाई कर चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. जी एस जात्रा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक गणपत कुमार नायक ने बताया कि आने वाले दिनों मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखरपुर को रोल मॉडल के रूप मे चिन्हांकित करते हुए जिले के अन्य सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपस्वास्थ्य केंद्रों को NQAS प्रमाण प्रत्र के प्राप्ति के लिए प्रयास किया जाएगा। (Sekharpur PHC Got NQAS)

बलौदाबाजार में भी दिखा असर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष प्रयासों से स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव में बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। बलौदाबाजार भाटापारा विकासखंड के ग्राम पंचायत करहीबाजार में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इस साल जनवरी से लेकर अब तक 129 प्रसव हुए हैं, जो औसतन 16 प्रतिमाह है। जबकि लक्ष्य 3 प्रतिमाह का है। इस तरह करहीबाजार स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह लक्ष्य से पांच गुना ज्यादा प्रसव हो रहा है, जो शासकीय संस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास को दिखाता है। बता दें कि साय सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। (Sekharpur PHC Got NQAS)

Back to top button
error: Content is protected !!