PM किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त आज होगी जारी, दशहरा दिवाली से पहले सौगात
PM Kisan Yojana: PM किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए बनाई गई योजना है, जिसके तहत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद देती है। अब तक सरकार इस योजना की 17 किस्त जारी कर चुकी है। इसी बीच केंद्र सरकार PM किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर यानी आज जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक इस बार 9.5 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए किस्त भेजी जाएगी। यानी कुल 20 हजार करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
देश के किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए साल 2018 में PM किसान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। अब तक इस योजना से करोड़ों किसानों को जोड़ा जा चुका है। किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के खाते में हर चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। एक साल के भीतर लाभार्थियों के खाते में PM किसान सम्मान निधि की तीन किस्तें जारी की जाती हैं। PM किसान योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल गरीब और हाशिए के किसानों के बैंक खातों में 6 हजार ट्रांसफर करती है। हर साल 2000 रुपए की तीन किस्तों में फंड सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। (PM Kisan Yojana)
किसान PM किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम कुछ चरणों का पालन करके पता कर सकते हैं।
- सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आपको होमपेज के बाईं ओर फार्मर्स कॉर्नर का चयन करना होगा।
- फिर किसान कॉर्नर के अंदर लाभार्थियों की सूची का चयन करें।
- यहां आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर एंटर करें।
- इस चरण में आपको ड्रॉप-डाउन सूची से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
- इसके बाद ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
- गेट डेटा पर क्लिक करने के बाद आपकी जानकारी सामने आ जाएगी।
- इन चरणों के बाद आप देखेंगे कि लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम जांच सकते हैं।
मोबाइल से भी ले सकते हैं अपडेट
बता दें कि आप किस्त का स्टेटस अपने मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले PM किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप के जरिए आप नए किसान के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। सब्मिट की गई जानकारी में किसी भी तरह का सुधार कर सकते हैं। बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना स्टेटस देख सकते हैं। अपना ट्रांजैक्शन नंबर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भी और कई सुविधाएं हैं। (PM Kisan Yojana)



