Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया अस्पताल का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल भी रहे मौजूद

Chanda Devi Tiwari Hospital: बलौदाबाजार जिले में चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल की नई यूनिट का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, संस्थापक डॉ. प्रमोद तिवारी पूर्व CMHO, गणेश शांकर मिश्रा रिटायर्ड आईएएस, डॉ. अशोक भटटर, अशोक तिवारी, अभिषेक तिवारी (मिकी) सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। डॉ. रमन सिंह ने अस्पताल संचालक परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि पंडित बंशराज तिवारी के परिवार का बलौदाबाजार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें:- नक्सलवाद देश के विकास और शांति का सबसे बड़ा दुश्मन: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय चंदा देवी तिवारी के नाम पर 2000 में स्थापित इस अस्पताल ने अपने सेवा विस्तार के साथ बलौदाबाजार में राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई है। 180 बिस्तरों वाले इस अस्पताल को उन्होंने क्षेत्र के लिए वरदान बताया। अस्पताल संचालक डॉ. नितिन तिवारी, डॉ. गीतिका शंकर तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि यह अस्पताल आगे भी उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा। उद्घाटन के बाद डॉ. रमन सिंह और दूसरे अतिथियों ने अस्पताल के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया। (Chanda Devi Tiwari Hospital)

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के संचालक डॉ. नितिन तिवारी के चेम्बर में एक रोचक घटना घटी, जिसने सभी का ध्यान खींचा। डॉ. रमन सिंह पेशे से एक चिकित्सक भी हैं, जो डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गए और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री की नब्ज जांची और उन्हें स्वस्थ होने की जानकारी दी। इस अद्वितीय पल को देखकर उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए और इसे शुभ शुरुआत का प्रतीक माना। डॉ. रमन सिंह के इस कदम को देखकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग प्रभावित हुए और इसे नए अस्पताल की एक बेहतरीन शुरुआत माना। (Chanda Devi Tiwari Hospital)

Back to top button
error: Content is protected !!