क्या जेल में बंद 167 लोगों को फांसी दिलाना चाहती है सरकार: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel on Loharidih: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा के लोहारीडीह घटना को लेकर रायपुर के राजीव भवन प्रेसवार्ता को संबोधित किया। साथ ही लोहारीडीह मामले को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले 5 सवाल पूछे थे, जिसका जवाब सरकार की ओर से अब तक नहीं दिया गया है। परिवारवालों ने पोस्टमार्टम की मांग की है, सरकार उसमें क्या कर रही है? 167 लोग जेल में बंद है, जिसमें दो नाबालिग, 33 महिलाएं है। दंडाधिकारी जांच के बिंदु क्या है? इस पर सरकार का कोई जवाब नहीं आया है। सरकार इस मामले में मौन है। उसकी चुप्पी बहुत सी कहानियां कह रही है।
यह भी पढ़ें:- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 21 सितंबर तक बढ़ाई रिमांड
पूर्व CM बघेल ने कहा कि एक व्यक्ति के आवेदन पर 167 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। कई लोगों के खिलाफ बहुत गंभीर धाराएं लगी है, जो कभी जेल से नहीं छूट पाएंगे। क्या सरकार 167 लोगों को फांसी की सजा दिलाना चाह रही है? नए कानून के तहत मॉब लिंचिंग के मामले सबसे पहले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों की फिर से जांच की जानी चाहिए। सरकार गिरफ्तार लोगों के नाम नहीं बता रही है। हमारे पास सूची है, जिसमें गिरफ्तार लोगों में 137 लोग साहू समाज के हैं। सरकार को बताना चाहिए कि ये सूची और जो धाराएं लगाई गई है वह सही है या नहीं? रघुनाथ साहू की हत्या के दोषियों पर निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन क्या सरकार बेगुनाह 167 लोगों फांसी की सजा दिलाना चाहती है ? (Bhupesh Baghel on Loharidih)
पूर्व CM गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सवालों पर सरकार की चुप्पी विभिन्न आशंकाओं को जन्म देती है। कवर्धा अपराध की राजधानी बन गया है। हत्या, दुष्कर्म, लूट से लेकर जुआ, सट्टा, नशा से लेकर सारे अवैध काम हो रहे हैं। अभी लोहारीडीह प्रकरण में भी गृहमंत्री कचरू के परिवार वालों को धमकी दे रहे हैं, जो इशारा दे रहा है कि कहीं न कहीं गृहमंत्री की कोई भूमिका है। पुलिस की प्रताड़ना के चलते प्रशांत साहू की मृत्यु हुई है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की क्या वजह सामने आई है, यह सार्वजनिक होना चाहिए। कचरू के दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर सरकार का रवैया संदेह पैदा कर रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि आखिर जब लोहारीडीह के ग्रामीण, कचरू का परिवार यह मानता है कि कचरू उर्फ शिवप्रकाश साहू की मृत्यु आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, तो आखिर सरकार को दोबारा पोस्टमार्टम करवाने से कैसा डर है? (Bhupesh Baghel on Loharidih)



