छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : छुई खदान धंसने से दबकर 2 ग्रामीणों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Chhattisgarh : अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम जमदरा में छुई खदान धंसने से बुधवार सुबह दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हीरामन यादव और शिवा यादव के रूप में हुई है, जो बस्ती से लगभग 1 किलोमीटर दूर खदान में छुई निकालने गए थे। अचानक खदान धंसने से उन पर मलबा गिर गया, जिससे दोनों की तुरंत मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हो रहा चंहुमुखी विकास : अरुण साव
घटना की सूचना मिलते ही कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। इस घटना ने पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। पुलिस टीम इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े :- Anantnag Encounter : आतंकवादियों ने सेना के दो जवानों को अगवा किया, एक का शव मिला



