Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री बघेल से खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने की सौजन्य मुलाका

रायपुर : मुख्यमंत्री शभूपेश बघेल से आज शाम यहाँ उनके निवास कार्यालय में खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान एवं पार्षदगणों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को नगर पालिका परिषद चुनाव में जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़: वनमंत्री अकबर का महंत रामसुंदर दास ने किया सम्मान : मंत्री से अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के संबंध में मुलाकात कर चर्चा की

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान सहित पार्षदगण मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!