Google Analytics —— Meta Pixel

रामलीला मैदान में दशहरा पर्व का आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए शामिल

Dussehra Festival 2024: दिल्ली के रामलीला मैदान के माधवदास पार्क में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। दोनों ने प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया। इससे पहले उन्होंने राम-लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक किया।राष्ट्रपति ने कहा कि विजयदशमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है। यह त्यौहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का पक्ष लेंगे। मेरी मंगल कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे और हमारा देश सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

यह भी पढ़ें:- BJP आतंकियों की पार्टी, जो SC और आदिवासियों पर अत्याचार करती है: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

PM मोदी ने कहा कि देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां शास्त्रों और शस्त्रों दोनों की पूजा की जाती है। ऐसा लग सकता है कि लोहे और लकड़ी से बनी चीजों की पूजा करने का क्या औचित्य है, लेकिन वास्तव में, यह हमारी विशाल सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है जिसमें हम किसी भी वस्तु का उपयोग करने से पहले और बाद में उसके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। (Dussehra Festival 2024)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में भाग लेने के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विजयदशमी के अवसर पर बालीगंज 21 पल्ली सर्बोजनिन दुर्गोत्सव समिति द्वारा सिन्दूर खेला का आयोजन किया गया। महिलाएं सिंन्दूर खेला में शामिल हुईं। जम्मू और कश्मीर में विजयादशमी के अवसर पर परेड ग्राउंड में रावण का पुतला जलाया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला एस. के. स्टेडियम में दशहरा समारोह में शामिल हुए। विजयादशमी के अवसर पर डोडा में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला जलाया गया। (Dussehra Festival 2024)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजयादशमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर से शुरू होने वाली शोभा यात्रा में शामिल हुए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मैसूरु दशहरा समारोह में देवी चामुंडेश्वरी को पुष्प अर्पित कर जंबू सवारी को रवाना किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विजयादशमी का त्योहार है। मैं इस महापर्व की हरियाणा प्रदेशवासियों को बहुत शुभकामनाएं देता हूं और प्रदेश के लोगों के उज्जवल भविष्य की और हमारा हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ता रहे, ऐसी मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। (Dussehra Festival 2024)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज विजयादशमी के अवसर पर मुझे लाडवा के अपने परिवारजनों को शुभकामनाएं देने का अवसर मिला है। मैं विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बहुत शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व सभी के लिए मंगलमय हो। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विजयादशमी के अवसर पर गुवाहाटी विश्वविद्यालय के दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा की। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज विजयादशमी का दिन है। हमारा लक्ष्य बिहार से आसुरी ताकतों को भगाना और सत्य की विजय करवाना है और बिहार को विकास की ओर ले जाना, यह हमारा लक्ष्य है। हमारे लिए घर मायने नहीं रखता। (Dussehra Festival 2024)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं सभी प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। मैंने आज शस्त्र पूजा की है। विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा का रिवाज है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं सभी प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देता हूं। आज का दिन अन्याय पर न्याय की जीत का दिन है, आज का दिन उत्सव का है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह सत्य की जीत का दिवस है, न्याय की जीत का दिवस है और हम सब आज इस दिवस पर प्रेरणा लें कि हमारे क्षेत्र, प्रदेश, देश के लिए विकास और प्रगति में हर नागरिक अपना योगदान दे पाए ताकि आने वाले दिनों में हमारा देश विश्व पटल पर अग्रसर हो। दशहरे की बहुत शुभकामनाएं। (Dussehra Festival 2024)

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी बधाई

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं देशवासियों को दशहरा की बधाई देता हूं। गोवा में हर त्यौहार की तरह यह त्यौहार भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर घर में शस्त्र पूजा की जाती है। हर गांव और शहर में यह त्यौहार मनाया जाता है। मैं गोवा और देश के सभी लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं देता हूं। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने दशहरे के अवसर पर श्री कनकदुर्गा नागलक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मैं माता जी से प्रार्थना करता हूं कि जो लोग देश के खिलाफ सोचते हैं और जाति और भाषा के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं, उनकी सोच सकारात्मक हो, देश का विकास हो और भारत विश्व गुरु बने। मैं प्रार्थना करता हूं कि माता जी अपना आशीर्वाद सभी पर बनाए रखें। (Dussehra Festival 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!