Google Analytics —— Meta Pixel

BJP आतंकियों की पार्टी, जो SC और आदिवासियों पर अत्याचार करती है: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Kharge on PM Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP को आतंकियों की पार्टी कहा है। खड़गे ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी की आदत है कि वे हमेशा कांग्रेस को अर्बन नक्सल पार्टी बताते हैं, लेकिन उनकी पार्टी क्या है? भाजपा आतंकवादियों की पार्टी है, जो लिंचिंग में शामिल रहती है। PM मोदी को ऐसे आरोप लगाने का हक नहीं है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के ठाणे में कहा था कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है- बांटो और सत्ता में रहो। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहे हैं। कांग्रेस देश विरोधियों के साथ खड़ी है। 

यह भी पढ़ें:- दशहरे के दिन छाया मातम, नहर में कार गिरने से एक परिवार के 8 लोगों की मौत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही कहा है कि प्रगतिशील लोगों को शहरी नक्सली कहा जा रहा है। बीजेपी खुद एक आतंकवादी पार्टी है, वे लिंचिंग करते हैं। लोगों पर हमला करते हैं। अनुसूचित जाति के सदस्यों के मुंह में पेशाब करते हैं। आदिवासी लोगों के साथ बलात्कार करते हैं। वे उन लोगों का भी समर्थन करते हैं, जो ये कृत्य करते हैं और फिर दूसरों को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी उनकी सरकार सत्ता में है, वहां अनुसूचित जाति, खासकर आदिवासियों के लोगों पर अत्याचार होते हैं। (Kharge on PM Modi)

पूरा देश कह रहा था कि कांग्रेस जीतेगी: खड़गे

खड़गे ने कहा कि वह इन अत्याचारों के बारे में बात करते हैं। यह उनकी सरकार है, वह इसे नियंत्रित कर सकते हैं। खड़गे का बयान हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद आया है। खड़गे ने बीजेपी पर नफरत और विभाजन फैलाने का आरोप लगाया है। खड़गे ने कहा कि हरियाणा में जो हुआ, उस पर हम रिपोर्ट मंगा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद सब सामने आ जाएगा। पूरा देश कह रहा था कि कांग्रेस जीतेगी, यहां तक कि भाजपा के नेता भी कह रहे थे कि कांग्रेस जीत रही है। सबके कहने के बाद भी, वह कौन सी वजह थी, जिसकी वजह से हार हुई? (Kharge on PM Modi)

हरियाणा में कोई गठबंधन वाला नहीं था: खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हरियाणा में कोई गठबंधन वाला नहीं था। जम्मू-कश्मीर में INDIA गठबंधन है। हरियाणा में ऐसा कोई गठबंधन वाला नहीं था, वहां एक कम्युनिस्ट पार्टी थी। ऐसा कुछ नहीं है, अगर हम जीतते हैं तो बहुत से लोग इसका श्रेय लेते हैं और अगर हम हारते हैं तो बहुत से लोग आलोचना करते हैं। खड़गे ने बांग्लादेश को लेकर कहा कि किसी देश को दूसरे देश के लोगों पर अत्याचार नहीं करना चाहिए। अल्पसंख्यकों की जिस तरह से हम रक्षा करते हैं, वैसी ही जिम्मेदारी उनकी है। वहां जितने अल्पसंख्यक हों हिंदू, सिख और बौद्ध की हिफाजत करनी चाहिए। ऐसा नहीं करेंगे तो पड़ोसी देशों के लिए अच्छा नहीं है। (Kharge on PM Modi)

PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने 28 सितंबर को जम्मू में एक रैली के दौरान भी कांग्रेस पर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि विपक्षी दल पूरी तरह से शहरी नक्सलियों के नियंत्रण में है, जो विदेशी घुसपैठियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं और अपने ही नागरिकों का मजाक उड़ाते हैं। PM मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने कभी भी हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान का सही मायने में सम्मान नहीं किया है। आज पार्टी को शहरी नक्सली समर्थकों ने हाईजैक कर लिया है, जो विदेशी घुसपैठियों का वोट बैंक के रूप में स्वागत करते हैं। जबकि हमारे अपने नागरिकों की पीड़ा का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के साथ मिलकर हमेशा जम्मू के साथ अन्याय किया है और तुष्टिकरण के लिए कुछ भी करने को तैयार है। (Kharge on PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!