Baba Siddique Murder : NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या, 3 गोलियां मारीं, 2 शूटर गिरफ्तार, आज होगा पोस्टमार्टम
Baba Siddique Murder News : एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बाबा को उस समय गोली मारी, जब वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान, तीन हमलावर वहां आए और दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी। हमलावरों ने अपने चेहरे पर रूमाल बांध रखी थी। बाबा सिद्दीकी के सीने पर भी एक गोली लगी। आनन-फानन में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
यह भी पढ़े :- बुराई को त्याग कर सत्य की राह अपनाने प्रेरित करता है विजयादशमी पर्व : साय
बाबा सिद्दीकी की हत्या(Baba Siddique Murder News ) को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोलीबारी की गई। अधिकारी ने कहा, “दो से तीन राउंड फायरिंग हुई। आगे की जांच जारी है। टीमें इलाके में पहुंच गई हैं।” मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी हरियाणा का है, जबकि दूसरा यूपी का बताया जा रहा। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। बाबा सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक करियर का लंबा वक्त कांग्रेस में बिताया और तीन बार विधायक रहे। उनके बेटे जीशान भी अभी विधायक हैं।
मुंबई पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह मामला सुपारी किलिंग का भी हो सकता है। इस एंगल से भी जांच की जा रही है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दो टूक कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। शिंदे ने भी जानकारी दी कि मामले के दो आरोपी यूपी और हरियाणा के थे।
बाबा दशकों तक मुंबई कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे। वे न सिर्फ अपनी राजनीति की वजह से जाने जाते थे, बल्कि हर साल दी जाने वाली इफ्तार पार्टी को लेकर भी चर्चाओं में रहते थे। सलमान खान और शाहरुख खान की सालों तक चली लड़ाई को खत्म करवाने का क्रेडिट भी बाबा सिद्दीकी को ही जाता है। वे बॉलीवुड के अन्य एक्टर्स के भी काफी करीबी रहे। बाबा की हत्या पर कई नेताओं ने शोक जताया है। बीजेपी सांसद अशोक चव्हाण ने कहा कि कई पुरानी यादें जुड़ी हुई है। बाबा के जाने से हम सभी को बहुत सदमा पहुंचा है। परिवार पर जो गुजर रहा है, उसे समझ सकता हूं।
बाबा सिद्दीकी को बेटे के ऑफिस के सामने 3 गोलियां
मारीं मुंबई के बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास शनिवार रात करीब 9.30 बजे बाबा अपने बेटे और कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकले थे। तभी एक कार से तीन शूटर बाहर आए और फायरिंग शुरू कर दी। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। उन्होंने दो बंदूकों से 6 राउंड फायरिंग की।
इनमें बाबा को 3 गोलियां लगीं। 2 गोलियां उनके पेट और 1 सीने पर लगी। दो गोलियां उनकी कार पर भी लगीं। बाबा के साथ मौजूद शख्स के पैर में भी एक गोली लगी। बाबा को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने देर रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। (Baba Siddique Murder News )



