Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 7 लोग झुलसे

Chhattisgarh Durga Visarjan : बालोद जिले में शनिवार को देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन (Chhattisgarh Durga Visarjan ) जुलूस के दौरान बिजली के तार की चपेट में आकर करंट लगने से तीन महिलाओं समेत सात लोग झुलस गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज शाम संजारी पुलिस चौकी क्षेत्र के कंवर गांव में हुई, जब देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन (Chhattisgarh Durga Visarjan ) के लिए जुलूस निकाला जा रहा था।

यह भी पढ़े :- Baba Siddique Murder : NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या, 3 गोलियां मारीं, 2 शूटर गिरफ्तार, आज होगा पोस्टमार्टम

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जुलूस के दौरान एक व्यक्ति धार्मिक ध्वज फहराते हुए डंडे को पकड़कर नाच रहा था तभी डंडा बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिसके बाद तार टूटकर लोगों पर गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि ध्वज का डंडा पकड़ने वाले व्यक्ति की पहचान परमेश्वर पटेल के रूप में हुई है।

इस घटना में तीन महिलाओं और एक किशोर समेत सात लोग झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस की मदद से घायलों को पड़ोसी धमतरी जिले के जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!