आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में होंगे शामिल

CM Sai Raigarh Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 14 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के लैलूंगा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.15 बजे सूरजपुर के सिलौटा गांव से हेलीकाप्टर के जरिए रवाना होकर 3 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 3.05 बजे वृहत सम्मेलन और उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : तेलीबांधा शूट आउट के गैंगस्टर अमन साव को रायपुर लाई पुलिस
वहीं वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 14 और 15 अक्टूबर को कोरबा के साथ ही कोंडागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री देवांगन 14 अक्टूबर को कोरबा जिले के सुराकछार पंखादफाई दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के पूजा-अर्चना और भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा से रवाना होकर 5.30 बजे सुराकछार पंखादफाई पहुंचेंगे और वहां दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के पूजा-अर्चना और भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। (CM Sai Raigarh Tour)
आवास मेला में होंगे शामिल
शाम 6 बजे सुराकछार पंखादफाई कोरबा से प्रस्थान कर रात 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। मंत्री देवांगन 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शंकर नगर रायपुर से कोंडागांव के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस कोंडागांव पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1.40 बजे आवास मेला ऑडिटोरियम कोंडागांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे कोंडागांव से प्रस्थान कर शाम 6 बजे रायपुर लौट आएंगे। (CM Sai Raigarh Tour)
संत समागम मेला में शामिल हुए CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 अक्टूबर को रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। उन्होंने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज के गुरुओं को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरु घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी धाम को सजाने-संवारने के लिए कई कार्यों की घोषणा की। (CM Sai Raigarh Tour)



