Google Analytics —— Meta Pixel

लगातार हार की खीझ से कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व सदमे में है: JP नड्डा

JP Nadda on Kharge: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और उनके नेतृत्व में जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं समेत राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत का मुकाबला नहीं कर पा रही है। इसलिए कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व PM मोदी को गाली देने और भारत को बदनाम करने में लग गया है। कांग्रेस के शहरी नक्सली होने के जवाब में मल्लिकार्जुन खड़गे का भाजपा को आतंकी पार्टी बताना, कांग्रेस की इसी हताशा और वैचारिक शून्यता को दर्शाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि लगातार हार की खीझ से कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व सदमे में है।

यह भी पढ़ें:- आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि हार की हताशा और निराशा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे वैचारिक दिवालियापन का शिकार होते जा रहे हैं। कांग्रेस जमीन पर PM मोदी के नेतृत्व का मुकाबला नहीं कर पा रही है। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP को आतंकियों की पार्टी कहा था। खड़गे ने कहा था कि PM नरेंद्र मोदी की आदत है कि वे हमेशा कांग्रेस को अर्बन नक्सल पार्टी बताते हैं, लेकिन उनकी पार्टी क्या है? भाजपा आतंकवादियों की पार्टी है, जो लिंचिंग में शामिल रहती है। PM मोदी को ऐसे आरोप लगाने का हक नहीं है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के ठाणे में कहा था कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है- बांटो और सत्ता में रहो। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहे हैं। कांग्रेस देश विरोधियों के साथ खड़ी है। (JP Nadda on Kharge)

बीजेपी खुद एक आतंकवादी पार्टी: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही कहा है कि प्रगतिशील लोगों को शहरी नक्सली कहा जा रहा है। बीजेपी खुद एक आतंकवादी पार्टी है, वे लिंचिंग करते हैं। लोगों पर हमला करते हैं। अनुसूचित जाति के सदस्यों के मुंह में पेशाब करते हैं। आदिवासी लोगों के साथ बलात्कार करते हैं। वे उन लोगों का भी समर्थन करते हैं, जो ये कृत्य करते हैं और फिर दूसरों को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी उनकी सरकार सत्ता में है, वहां अनुसूचित जाति, खासकर आदिवासियों के लोगों पर अत्याचार होते हैं। (JP Nadda on Kharge)

Back to top button
error: Content is protected !!