Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : तेलीबांधा शूट आउट के गैंगस्टर अमन साव को रायपुर लाई पुलिस

Gangster Aman Sahu News : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में गोलीबारी करवाने वाले गैंगस्टर अमन साहू को अब रायपुर लाया गया है। झारखंड के सरायकेला जेल से प्रोडेक्शन वारंट मिलने के बाद उसे रायपुर पुलिस गोलीबारी के मामले में पूछताछ के लिए लाई है। झारखंड और छत्तीसगढ़ के 30 से अधिक सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा के बीच रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे रविवार देर रात रायपुर लेकर पहुंची। फिलहाल उसे रायपुर क्राइम ब्रांच के ऑफिस में रखा गया है। आज क्राइम ब्रांच उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड की मांग करेगी। इसके बाद रायपुर में हुई गोलीबारी को लेकर पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़े :- CGPSC : रीता शांडिल्य छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की पहली महिला कार्यकारी अध्यक्ष बानी

रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम के साथ झारखंड गई थी कि अगर गैंगस्टर अमन (Gangster Aman Sahu News) को कोर्ट के आदेश पर सौंपा जाता है तो उसे लाने में किसी तरह की गफलत न हो। गैंगस्टर अमन साव को रायपुर की विशेष कोर्ट के आदेश पर रविवार को ही सुबह चाईबासा जेल से निकलवाया गया। अमन साव कुछ दिन पहले तक गिरीडीह जेल में था, लेकिन वहां जेलर को धमकियां मिलने के बाद उसे चाईबासा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। अमन साव पहला बड़ा माफिया है, जिसे रायपुर पुलिस यहां दर्ज केस में पूछताछ और गिरफ्तारी के लिए रायपुर लाई है। आज उसे कोर्ट में पेश कप रिमांड पर लगी। इसी शूट आउट में शामिल साव गैंग के करीब दर्जन भर आरोपी पहले से ही जेल में हैं।

अमन के खिलाफ झारखंड में भी कई मामले दर्ज

अमन (Gangster Aman Sahu News) के खिलाफ झारखंड में कई मामले दर्ज हैं और हर दूसरे-तीसरे दिन विभिन्न कोर्ट में उसकी वर्चुअल सुनवाई होती है। उसे हार्डकोर अपराधी माना जाता है, जिसके चलते गिरिडीह जेल प्रशासन उसकी पेशी और सुरक्षा का हवाला देकर प्रोटेक्शन वारंट में भेजने से बचता रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!