Double Murder in CG : पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या, शवों को 7 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंका गया
Double Murder in CG : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और 14 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से हत्या (Double Murder in CG ) कर दी गई। घटना अंबिकापुर-सूरजपुर मार्ग के महगवां बाइपास रिंग रोड स्थित उनके किराए के मकान में हुई। जब तालिब शेख देर रात ड्यूटी से घर लौटे, तो उन्हें अपने घर के बाहर और सीढ़ियों पर खून के निशान दिखाई दिए, जिसके बाद उनकी दुनिया ही बदल गई।
यह भी पढ़े :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की जान को खतरा! मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी, खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद फैसला
रात करीब 1 बजे प्रधान आरक्षक तालिब शेख, जो उस समय सूरजपुर कोतवाली में ड्यूटी पर थे, अपने घर लौटे। जैसे ही उन्होंने घर के बाहर का दरवाजा खुला देखा, उनकी चिंताएं बढ़ गईं। घर की सीढ़ियों और बाहर खून के निशान थे। भीतर जाने पर उन्होंने देखा कि किचन में सामान बिखरा पड़ा था और उनकी पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया घर में नहीं थीं। इस भयानक दृश्य के बाद तालिब ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सुबह करीब 9 बजे, पुलिस टीम ने तालिब की पत्नी और बेटी के शव बरामद किए। दोनों शव घर से करीब 7 किलोमीटर दूर सड़क किनारे गड्ढों में पाए गए। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार से हमला (Double Murder in CG ) किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर गहन जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली।
हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। घटना के समय, घर के भूतल पर रहने वाला एक परिवार, जो रेलवे में काम करता था, जयपुर गया हुआ था। इस खालीपन का हत्यारों ने फायदा उठाया। घटनास्थल पर मिले खून के निशान और बिखरा हुआ सामान दर्शाते हैं कि हत्यारों ने बड़ी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।



