Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की जान को खतरा! मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी, खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद फैसला

IB Alert On Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) के मुखिया और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें अब CRPF की Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। इससे पहले चिराग पासवान की सुरक्षा में SSB (सशस्त्र सीमा बल) के कमांडो तैनात थे।

यह भी पढ़ें:- भारतीय समुदाय भारत के सच्चे राजदूत, हितों और सॉफ्ट पावर को आगे बढ़ाने वाला एक सेतु: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दरअसल, यह बदलाव गृह मंत्रालय द्वारा मिली थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर किया गया है, जिसमें चिराग पासवान की सुरक्षा को लेकर खतरों का आकलन किया गया था। रिपोर्ट के बाद सरकार ने उन्हें और बेहतर सुरक्षा देने का फैसला लिया।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के मंत्री चिराग पासवान बिहार के जमुई से सांसद हैं। चिराग पासवान फिलहाल फ्रांस के डिजॉन शहर में आयोजित 45वें विश्व वाइन सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए हुए हैं। चिराग पासवान ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा। साथ ही पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने पार्टी की कमान संभाली।

थ्रेट रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला

खुफिया विभाग (IB Alert On Chirag Paswan) की रिपोर्ट के आधार पर इस बदलाव को अंजाम दिया गया। चिराग पासवान की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए उनकी सुरक्षा में सुधार का फैसला लिया गया है। अब CRPF की Z कैटेगरी सुरक्षा के तहत चिराग पासवान को पहले से ज्यादा कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

Z कैटेगरी सुरक्षा में क्या होता है खास

Z कैटेगरी सुरक्षा भारत की उच्चतम सुरक्षा श्रेणियों में से एक है, जिसमें VIP व्यक्ति की सुरक्षा के लिए करीब 30 से 40 जवान तैनात रहते हैं। इनमें प्रशिक्षित कमांडो, सुरक्षाकर्मी और गार्ड होते हैं, जो 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करते हैं। (IB Alert On Chirag Paswan)

Back to top button
error: Content is protected !!