Google Analytics —— Meta Pixel

Mumbai Toll Tax Free: मुंबई आने वाली गाड़ियों पर अब नहीं लगेगा टोल टैक्स, शिंदे सरकार का बड़ा फैसला

Mumbai Toll Tax Free: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी 5 टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों से टोल टैक्स (Mumbai Toll Tax Free) नहीं वसूला जाएगा. ये नियम सोमवार की (14 अक्टूबर) रात से लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- Double Murder in CG : पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या, शवों को 7 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंका गया

दरअसल, सोमवार को राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें यह माना जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा से पहले शिंदे कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी. साथ ही मीटिंग में हल्के वाहन चालकों के हक में अहम फैसला लिया गया. सोमवार रात 12 बजे के बाद वाशी, ऐरोली, मुलुंड, दहिसर और आनंदनगर टोल पर हल्की गाड़ियों से टैक्स नहीं लिया जाएगा।

हल्के वाहनों में आती हैं ये गाड़ियां

बता दें कि हल्के वाहनों में कार, टैक्सी, जीप, वैन, छोटे ट्रक, डिलीवरी वैन आदि आते हैं. यानी आज रात 12 बजे के बाद मुंबई आने वाली कारों और टैक्सियों को टोल टैक्स से राहत मिल सकेगी।

इतने रुपये वाहन चालकों के बचेंगे

वहीं इसको लेकर महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री दादाजी भुसे ने कहा कि मुंबई में प्रवेश के समय आनंद नगर टोल, दहिसर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड समेत 5 टोल प्लाजा आते हैं. इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे, ये 2026 तक लागू था. करीब 3.5 लाख वाहन आते-जाते थे. इनमें करीब 70 हजार भारी वाहन और 2.80 लाख हल्के वाहन थे. आज सरकार ने रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छुटकारा देने का फैसला किया है. इससे लोगों का समय बचेगा. सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी।

मतदाताओं को लुभाने का प्रयास

एकनाथ शिंदे कैबिनेट के इस फैसले को विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के रूप में देखा जा रहा है. ये फैसला महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे समय में लिया है, जब किसी भी समय विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!