Google Analytics —— Meta Pixel

Sai Cabinet Meeting : विष्णु कैबिनेट की बैठक 16 को, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Sai Cabinet Meeting : विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को यानि 16 अक्टूबर होगी। काफी दिनों बाद ये कैबिनेट की बैठक होने वाली है। बैठक में धान खरीदी की तारीखों का ऐलान होगा।

यह भी पढ़े :- Double Murder in CG : पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या, शवों को 7 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंका गया

वैसे माना जा रहा है कि 15 नवंबर से धान खरीदी हो सकती है, लेकिन विपक्ष जिस तरह से 1 नवंबर से ही धान खरीदी की शुरुआत करने की मांग कर रहा है, उससे सरकार धान खरीदी की तारीख को लेकर विचार कर सकता है। 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे ये बैठक मंत्रालय में होनी है। बैठक में कुछ और फैसलों पर भी मुहर लग सकती है।

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों द्वारा 4% महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की मांग की जा रही है, और इस मुद्दे पर भी इस बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, कुछ विभागों में नए पदों की स्वीकृति के प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जा सकते हैं।

विधायकों के यात्रा भत्ते में वृद्धि का प्रस्ताव

कैबिनेट बैठक (Sai Cabinet Meeting) में विधायकों के यात्रा भत्ते में वृद्धि के प्रस्ताव को भी मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा, पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को एक साथ कराए जाने पर भी चर्चा हो सकती है। इस संदर्भ में गठित आईएएस ऋचा शर्मा की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, जिसमें दोनों चुनाव एक साथ कराने की अनुशंसा की गई है।

राज्य के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होने वाली इस कैबिनेट बैठक(Sai Cabinet Meeting) के परिणामों पर सबकी नजरें रहेंगी, खासकर किसानों, सरकारी कर्मचारियों और युवाओं की, जो महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!