पक्का मकान के सपनों को पूरा करने प्रधानमंत्री मोदी दृढ़ संकल्पित: मंत्री देवांगन

Minister Dewangan in Kondagaon: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कोंडागांव के ऑडिटोरियम में आयोजित आवास मेला में उद्योग और जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र और आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। आवास मेला के शुभारंभ से पहले मंत्री देवांगन ने जिले में लगभग 04 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि विकास के साथ हर गरीब का पक्का मकान हो, हर घर में शौचालय हो, हर घर में शुद्ध पेयजल हो और रसोई धुंआमुक्त हो। इसी सोच के साथ कार्य करते हुए उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अराजकता का बोलबाला है: पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव
श्रम मंत्रीने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जरूरतमंदों के पक्का मकान के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आवास योजना के हितग्राहियों के साथ धोखाधड़ी न हो, इसलिए प्रधानमंत्री सीधे उनके खाते में किश्त की राशि भेजते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सबसे पहले राज्य के गरीबों के हित में निर्णय लेते हुए 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। मंत्री देवांगन ने आवास का सपना पूरा होने पर सभी हितग्राहियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम और नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने भी संबोधित किया। (Minister Dewangan in Kondagaon)

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि 2011 के सर्वे सूची के अनुसार 36 हजार 811 परिवारों का नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल था, जिसमें 2016-17 से 2022-23 तक कुल 15 हजार 994 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम में मंत्री देवांगन और उपस्थित अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले के 12 हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर प्रतिकात्मक चाबी और 42 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। इसी तरह 266 हितग्राहियों को नवीन आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही सभी हितग्राहियों को मिट्टी से बने दीये का भी वितरण किया गया। (Minister Dewangan in Kondagaon)




