Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News: मुख्यमंत्री साय ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार, महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा

DA Hike in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबित मांग को पूरी करते हुए 4 प्रतिशत डीए बढ़ाकर (DA Hike in Chhattisgarh) 50 फीसदी कर दिया गया है। राज्य के कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की। यह 01 अक्टूबर से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। कैबिनेट की बैठक से पहले ही मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है कि 4% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- पक्का मकान के सपनों को पूरा करने प्रधानमंत्री मोदी दृढ़ संकल्पित: मंत्री देवांगन

सीएम विष्णुदेव साय ने की थी घोषणा

छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली थी, जिसके बाद दिसंबर 2023 में विष्णुदेव साय राज्य के सीएम बने। सीएम साय ने 16 मार्च 2024 को 5 फीसदी डीए में वृद्धि की घोषणा की मगर आदेश में लिखा गया कि यह 1 मार्च 2024 से देय होगा। कर्मचारियों का कहना है कि कायदे से उसे जुलाई से देय करना था।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नई सरकार में कर्मचारियों के एरियर्स पर कैंची चल गई। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा है कि अब एरियर्स के लिए हम लड़ रहे थे। फेडरेशन के लिए यह सबसे अहम लड़ाई है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार है, यह सरकार भी मानती है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है। 

छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारी संघ ने गत दिनों विधानसभा अध्यक्ष के नाम लेटर दिया था। जिसमें संघ ने डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंप कर लंबित महंगाई भत्ते की एरियर्स भुगतान की मांग की थी। संघ ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अनुरोध पर प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता मार्च 2024 से स्वीकृत किया गया है। जबकि इसके जुलाई 2023 से स्वीकृत किया जाना चाहिए था। डीए का एरियर्स नहीं मिलने से छत्तीसगढ़ के 4 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा नुकसान हो रहा है। (DA Hike in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!