सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में हुआ बड़ा खुलासा, NSUI के जिलाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार
Surajpur Double Murder Case : सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के जिला अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी (सीके चौधरी) की भी गिरफ्तारी हुई है। आईजी अंकित गर्ग ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इन पांचों आरोपियों ने मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया।
यह भी पढ़े :- साय कैबिनेट की हुई बैठक, DA समेत लिए गए कई अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर
पूरा घटनाक्रम
रविवार को सूरजपुर के चौपाटी इलाके में पुलिसकर्मी तालिब शेख और आदतन अपराधी कुलदीप साहू के बीच बहस हुई थी। कुलदीप ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मी उसका जीवन दुश्वार कर रहे हैं। इस पर प्रधान आरक्षक ने जवाब दिया कि वह सिर्फ एक आरक्षक है और वरिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई से उसका कोई संबंध नहीं है। इसके बाद, कुलदीप ने होटल में खौलते तेल से प्रधान आरक्षक पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।
वारदात का खुलासा
कुलदीप साहू फरार हो गया था, और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान उसने एक और गंभीर अपराध को अंजाम दिया। प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर में घुसकर उसने उनकी पत्नी और बेटी की हत्या (Surajpur Double Murder Case) कर दी। घटना के समय तालिब शेख घर पर नहीं थे। जब उन्होंने घर पहुंचा तो खून से लथपथ घर मिला और पत्नी और बेटी गायब थे। खोजबीन के बाद, उनकी लाशें शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर मिलीं।
आईजी अंकित गर्ग ने जानकारी दी कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप साहू, आर्यन विश्वकर्मा, फूलसिंग, चंद्रकांत चौधरी और सूरज साहू शामिल हैं। सभी को जेल भेजा जा चुका है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। (Surajpur Double Murder Case)
आरोपियों के नाम
कुलदीप साहू, पिता अशोक साहू
आर्यन विश्वकर्मा, पिता संजय विश्वकर्मा
फूलसिंग, पिता गणपत सिंह
चंद्रकांत चौधरी (NSUI जिला अध्यक्ष), पिता शिवप्रसाद चौधरी
सूरज साहू, पिता राजाराम साहू
इस जघन्य अपराध ने पूरे सूरजपुर को हिला कर रख दिया है, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



